फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways: 332 out houses are condemned, will be demolished in 60 days

रेलवे : 332 आउट हाउस हुए कंडम, 60 दिन में ध्वस्त होंगे

Mon, 08 Apr 2024 01:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 08 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Railways: 332 out houses are condemned, will be demolished in 60 days
रेल अधिकारियों के आवासों पर काम करने वालों के लिए बनाए गए थे आउट हाउस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पश्चिम रेलवे कॉलोनी में अधिकारियों के लिए बनाए गए अधिकांश बंगले अब कंडम होकर टूट चुके हैं, लेकिन इनके आउट हाउस की मरम्मत करके लोग रह रहे हैं। अब रेलवे कंडम आवासों के साथ ही दो महीने में 300 से अधिक आउट हाउस को ध्वस्त करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
बता दें कि अंग्रेजों के जमाने में रेलवे ने अपने अधिकारियों के लिए स्टेशन के दोनों ओर बंगलों के साथ ही उनमें काम करने वालों के लिए आउट हाउस बनाए थे। तभी से अलग-अलग समय पर इन आउट हाउस में लोग रहते आ रहे हैं। यह लोग अधिकारियों के बंगलों पर माली और साफ-सफाई का काम करते रहे हैं। जब यह बंगले और आवास अपनी उम्र पूरी कर जर्जर हुए तो अधिकारियों ने इन्हें छोड़ दिया और दूसरे आवासों में शिफ्ट हो गए। लेकिन, आज भी कई लोग आउट हाउस में रह रहे हैं।
विज्ञापन

बीते छह महीने में रेलवे कॉलोनी में 18 चोरी की वारदातें हुईं तो शक आउट हाउस में रहने वालों पर जताया गया। अब रेलवे ने ऐसे 332 आउट हाउस, आरबी-1 श्रेणी 15 आवास, आरबी-2 श्रेणी के 34, एम श्रेणी के 2 और एमए श्रेणी के 12 आवासों को कंडम घोषित कर दिया है। इन्हें ध्वस्त करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। सभी कंडम आवासों को आगामी 60 दिनों में ध्वस्त भी कर दिया जाएगा। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कंडम हो चुके आवासों को ध्वस्त करने के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं और जल्द ही ध्वस्तीकरण का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed