फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway worker will be find next time benifit

सुविधा पास निकालने के बाद यात्रा नहीं करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा दोबारा मौका

Wed, 30 Dec 2020 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Railway worker will be find next time benifit
झांसी। रेलवे सुविधा पास व पीटीओ (प्रिवलेज्ड टिकिट ऑर्डर) लेने के बाद भी कोरोना काल में सफर न कर पाने वाले कर्मचारियों को दोबारा यात्रा करने का मौका मिलेगा। कर्मचारियों को पुराना पास जमा करने पर बदले में नई तिथि का दिया जाएगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

रेलवे अपने पांच साल की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारियों को ट्रेन में मुफ्त यात्रा करने के लिए सालाना तीन सुविधा पास व चार पीटीओ उपलब्ध कराता है। सुविधा पास में कोई किराया नहीं लगता, जबकि पीटीओ में किराए का एक तिहाई पैसा देना पड़ता है। पांच साल से कम नौकरी वाले कर्मचारियों को साल में एक सुविधा पास व चार पीटीओ मिलते हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी व उनकी विधवाओं को भी सुविधा पास दिए जाते हैं। साल 2020 के शुरुआत में तमाम रेल कर्मचारियों ने सफर करने के लिए पास व पीटीओ निकाल लिए थे। लेकिन लॉकडाउन में ट्रेनों का संचालन बंद होने के कारण तय तिथि तक अपने पास व पीटीओ का उपयोग नहीं कर सके। ऐसे कर्मचारी अब अपना पुराना पास या पीटीओ जमा करके उसके बदले नया ले सकते हैं। यह सुविधा मई 2021 तक ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed