फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway worker pradarsan

रेल कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगा महंगाई भत्ता

Tue, 02 Feb 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Railway worker pradarsan
झांसी। सोमवार को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ व नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के सदस्यों ने केंद्र सरकार का ध्यानाकर्षण मांगों पर कराने के लिए अलग- अलग द्वार सभाओं का आयोजन किया। कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता देने समेत अन्य मांगें की। द्वारसभा के माध्यम से महंगाई भत्ते का शीघ्र भुगतान करने, कर्मचारियों को गारंटीड पेंशन स्कीम का लाभ देने, कोविड महामारी में मृत कर्मचारियों को मुआवजा देने, 31 जनवरी से 30 जून के मध्य सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि का लाभ देने, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, निजीकरण को रोकने और पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह व मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल के निर्देश पर प्रशासनिक लेखा शाखा सचिव संजीवन राय के नेतृत्व में डीआरएम कार्यालय, मुख्य शाखा सचिव नीरज दुबे के नेतृत्व में टीटीई लॉबी, लाइन शाखा के अध्यक्ष एसके सैनी के नेतृत्व में चिरगांव, एसी डीजल लोको शाखा सचिव राजेश गुप्ता के नेतृत्व में डीजल शेड, लोको विद्युत शाखा उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त कर्मी दल बुकिंग लॉबी, कारखाना शाखा नंबर एक के सचिव इंद्रविजय सिंह के नेतृत्व में कारखाना कार्यालय, शाखा दो सचिव कामता प्रसाद साहू के नेतृत्व में सीएलआर कारखाना, शाखा तीन सचिव संजीव नायक के नेतृत्व में कारखाना द्वार पर सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की स्टोर विभाग में अध्यक्ष शशि कपूर की अध्यक्षता में हुई सभा में शाखा सचिव जगतपाल सिंह, आरपी सिसौदिया, आरपी शर्मा, संजय तिवारी, दिलीप राठौर, किलेदार, हलीम, विकास अवस्थी, याकूब खान, जितेंद्र, आरएस चौहान, हरिश्चंद्र यादव, सुभाष चौरसिया, कैलाश, रीतेश, ज्ञान राठौर, हिम्मत, भगवत, प्रीत कमल, संजय ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed