फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway track becomes a dangerous zone from Hindi animals

छुट्टा जानवरों से डेंजर जोन बने रेलवे ट्रैक

Thu, 12 Aug 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Railway track becomes a dangerous zone from Hindi animals
झांसी। झांसी रेल मंडल के अलग-अलग सेक्शन में बुधवार को तीन ट्रेनों से जानवर कट गए। इन घटनाओं के कारण चालकों को ट्रेन रोककर जांच करनी पड़ी। इस कारण ट्रेनें लेट हो गईं। गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हो सकी।
विज्ञापन

झांसी से ग्वालियर, झांसी से ललितपुर, झांसी से उरई व झांसी से बांदा के रेल सेक्शन बरसात में डेंजर जोन बन गए हैं। इसका कारण यहां पटरियों पर घूमने वाले छुट्टा जानवर हैं। पटरियों के आसपास बेरिकेडिंग की नहीं होने से जानवर पटरी पर आ जाते हैं। बुधवार को बिजौली व खजराहा स्टेशन के बीच 01073 लोकमान्य तिलक प्रतापगढ़ एक्सप्रेस के इंजन की चपेट में जानवर आ गया। इससे ट्रेन 10 मिनट लेट हो गई। इसी तरह ओहन स्टेशन के निकट प्रयागराज झांसी पैसेंजर व खुरंड से डिंगवई स्टेशन के बीच दुर्ग कानपुर एक्सप्रेस जानवर कटने से लेट हो गई।
विज्ञापन

मंडल में प्रतिदिन पांच से दस जानवर इंजन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। मंगलवार को भी जानवर कटने से छह ट्रेनें लेट हो गईं थीं। इन घटनाओं से हर समय हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएचई तार टूटने से लेट हुई ट्रेन
झांसी। ग्वालियर सेक्शन के विरला नगर स्टेशन से होकर भिंड की तरफ जाने वाली रेल लाइन पर बुधवार की सुबह पांच ओएचई तार टूट गया। सूचना पर टावर वैगन लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे बाद ओएचई लाइन चालू हो गई। घटना के कारण एक मालगाड़ी लेट हो गई।

मोबाइल चोर पकड़े
झांसी। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में घूम रहे दो मोबाइल चोरों को पकड़ लिया। उनके पास से एक- एक चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। आरोपियों के नाम जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के चिली निवासी प्रियांश कुशवाहा व ग्वालियर के उटीला थाना क्षेत्र के भटपुरा निवासी सुनील खान हैं। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed