फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway technician dies after being hit by OHE, ruckus among employees

Jhansi News: ओएचई की चपेट में आने से रेलवे के टेक्नीशियन की मौत, कर्मचारियों का हंगामा

Wed, 03 Jan 2024 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Railway technician dies after being hit by OHE, ruckus among employees
रेल कर्मचारियों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो----
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार को डीजल लोको शेड में ओएचई की चपेट में आने से टेक्नीशियन की दर्दनाक मौत हो गई। इंजन पर चढ़कर काम करने के दौरान टेक्नीशियन हादसे का शिकार हुआ। घटना के बाद गुस्साए कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कारखाने में शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे डीआरएम ने कर्मचारियों को उनकी मांगों पर कार्यवाही का भरोसा दिया। इसके बाद वे माने।
राजस्थान के दोसा जिले के रहने वाले कमलेश कुमार मीणा (31) रेलवे के डीजल लोको शेड में टेक्नीशियन थर्ड के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे वह एक इंजन पर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दरम्यान वह ऊपर से गुजरी ओएचई की चपेट में आ गए, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए। साथी कर्मचारी आनन-फानन उन्हें रेलवे अस्पताल लेकर भागे। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। वह कर्मचारी के शव को वापस डीजल शेड ले गए और यहां शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारियों का कहना था कि काम के दौरान ओएचई बंद होनी चाहिए थी, लेकिन उसमें करंट दौड़ता रहा, जिसके चलते कर्मचारी हादसे का शिकार हुआ। उन्होंने इसके लिए दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने मृतक आश्रित को उसके गृह जनपद में नियुक्ति देने व देयकों का भुगतान सात दिन के भीतर करने की मांग की। रेलवे के अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उन्हें उनकी मांगों पर कार्यवाही का भरोसा दिया। इसके बाद वे माने।
विज्ञापन

रेलवे के जनंसपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन की ओर से मामले की जांच के लिए सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता (परिचालन) की अगुवाई में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
एक अन्य कर्मचारी की हालत बिगड़ी
रेलवे अस्पताल में टेक्नीशियन कमलेश कुमार मीणा को मृत घोषित किए जाने के बाद उसके साथ मौजूद एक अन्य कर्मचारी लीलाधर मीणा की हालत बिगड़ गई। उसे अचानक हार्ट अटैक हो गया। इसके बाद अपर मंडल रेल प्रबंधक आरडी मौर्या और रेलवे के चिकित्सक आनन-फानन रेल कर्मचारी को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां उसका इलाज जारी है।

000000
परिजनों में मचा कोहराम
कर्मचारी की मौत के बाद से उसके परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। मृतक की पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रही है। देर शाम राजस्थान से उसके अन्य परिजन भी यहां पहुंच गए। बता दें कि मृतक के पांच साल की बेटी और दो माह का बेटा है। एक साल पहले वह स्थानांतरित होकर झांसी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed