फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway station complete 132 year

नए साल में 132 साल का सफर पूरा कर लेगा झांसी रेलवे स्टेशन

Fri, 01 Jan 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Railway station complete 132 year
झांसी। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई से लेकर आजादी तक का गवाह झांसी रेलवे स्टेशन एक जनवरी को अपने 132 साल पूरे कर लेगा। इसकी स्थापना एक जनवरी 1889 को हुई थी। ग्रेट इंडियन पेनिनसुलर रेलवे ने इसको स्थापित किया था। शुरुआत में भाप के इंजन से इक्का दुक्का ट्रेनें ही चलती थीं। आज यह स्टेशन देश के प्रमुख स्टेशनों में शुमार है। कोरोना काल से पहले यहां से प्रतिदिन डेढ़ सौ से अधिक ट्रेनें गुजरती थीं।
विज्ञापन

मिलिट्री सिविल प्रशासन ने जुलाई 1886 में इस स्थान का अंतिम रूप से चयन कर भूमि अधिग्रहण की थी। सबसे पहले अप और डाउन पैसेंजर प्लेटफार्म एक, प्रतीक्षालय, पहूज बांध, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण हुआ। इसके बाद झांसी स्टेशन का उद्घाटन एक जनवरी 1889 को हुआ। इंडियन मिडलैंड रेलवे, जिसका मुख्यालय झांसी था। इसके द्वारा झांसी से कानपुर व ग्वालियर तक लाइन डलवाई गई। सन् 1878 से 1881 के मध्य ग्वालियर आगरा खंड का निर्माण सिंधिया स्टेट ने किया। साल 1885 में आगरा- मथुरा रेलखंड, 1889 में झांसी मऊरानीपुर, मऊरानीपुर बांदा, बांदा- मानिकपुर खंड का निर्माण कार्य इंडियन मिडलैंड रेलवे ने किया। झांसी रेल मंडल का विस्तार पहले तुगलकाबाद से इटारसी तक था। इसी के एक हिस्से को लेकर 1985 में भोपाल मंडल बनाया गया। आज पूरे देश को उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक जोड़ने की वजह से झांसी एक महत्वपूर्ण स्टेशन बन चुका है।
विज्ञापन

मंडल के प्रमुख स्टेशन
मंडल के कुल 158 स्टेशनों में ग्वालियर, झांसी, खजुराहो, उरई, ललितपुर, बांदा, दतिया, मुरैना, भीमसेन, पुखरायां, मऊरानीपुर, महोबा, चित्रकूटधाम स्टेशन प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुविधाएं मौजूद
झांसी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए आठ प्लेटफार्म, बुकिंग और आरक्षण कार्यालय, पांच प्रतीक्षालय, दो एस्केलेटर, लिफ्ट, वीआईपी लाउंज, भोजनालय, खानपान स्टॉल, वाटर वेंडिंग मशीन, ऑटोेमेटिकट टिकट वेंडिंग मशीन, व्हील चेयर, तीन फुट ओवरब्रिज मौजूद हैं।

झांसी की जगह महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर हो स्टेशन
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर झांसी रेलवे स्टेशन का नाम रखने की मांग उठ रही है। पूर्व राज्यसभा सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर झांसी स्टेशन का नाम वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और हबीबगंज स्टेशन का अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed