{"_id":"606480078ebc3e58ff46314f","slug":"railway-started-general-ticket-in-jhansi-railway-station-in-today-jhansi-news-jhs1920672159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर में यात्रा करने वाले यात्रियों को आज से मिलेंगे जनरल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर में यात्रा करने वाले यात्रियों को आज से मिलेंगे जनरल टिकट
विज्ञापन
railway started general ticket in jhansi railway station in today
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। एक अप्रैल से संचालित होने जा रही पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को जरनल टिकट मिलेंगे। इन टिकटों से यात्रियों को सफर की अनुमति मिलेगी। बृहस्पतिवार को झांसी- मानिकपुर व झांसी-कानपुर पैसेंजर चलेगी। इन ट्रेनाें में यात्रा के लिए जनरल टिकट देने की तैयारी रेलवे ने पूरी कर ली है।
कोरोना काल से बंद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रेलवे एक अप्रैल से शुरू करने जा रहा है। रेलवे बोर्ड से आदेश मिलने के बाद इन पैसेंजर ट्रेनों को अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल बनाकर चलाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। एक अप्रैल को 01815 झांसी-मानिकपुर और ट्रेन नंबर 01813 झांसी- कानपुर संचालित होगी। इसके बाद सात अप्रैल को ट्रेन नंबर 01812 झांसी ललितपुर पैसेंजर, ट्रेन नंबर 01820 ललितपुर बीना, ट्रेन नंबर 01822 खजुराहो-महोबा, (अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल) बनकर चलेगी। इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री जनरल टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों को कोरोना के नियम का पूरा पालन करना होगा। बुधवार को टिकट घर के आसपास सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गोले बनाए गए।
जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो पैसेेंजर ट्रेनों के संचालन से पहले जनरल टिकट बांटने की तैयारी रेलवे ने कर ली है। दो विंडों के जरिए टिकट बांटे जाएंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मास्क पहनकर ही यात्रियों को सफर की अनुमति मिलेगी। सुबह छह बजे से जनरल टिकट मिलना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
आज से तीस रुपये में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट
- झांसी, ग्वालियर, मुरैना व बांदा में शुरू होगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोरोना काल में रेलवे स्टेशन पर बंद हुई प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है। कीमत पहले के मुकाबले तीन गुना ज्यादा चुकानी होगी। एक प्लेटफार्म टिकट तीस रुपये में मिलेगा, जो पहले 10 रुपये में मिलता था।
कोेरोना काल से पहले झांसी मंडल में प्रतिदिन डेढ़ हजार प्लेटफार्म टिकट बिकते थे। जो दस रुपये का मिलता था। पिछले साल मार्च में कोरोना के दौरान लॉकडाउन लगने के बाद प्लेेटफार्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ। लेकिन, यात्रियों के अलावा अन्य किसी को स्टेशन पर जाने की अनुमति नहीं मिल सकी। अब अनुमति मिलने लगी है तो लोगों के लिए प्लेटफार्म टिकट तीन गुना महंगा कर दिया है। झांसी में भी इसकी दरें बढ़ा दी गई हैं। एक अप्रैल से प्लेटफार्म टिकट तीस रुपये का कर दिया गया है। झांसी के साथ ग्वालियर, मुरैना व बांदा में बृहस्पतिवार से प्लेटफार्म की बिक्री शुरू होगी।