{"_id":"5ea8816a8ebc3e908a71736c","slug":"railway-retirment-worker-are-harry-up-remove-jhansi-news-jhs1655642127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे से जल्द हट सकते हैं सेवानिवृत्त कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे से जल्द हट सकते हैं सेवानिवृत्त कर्मी
विज्ञापन
train
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी, आगरा और प्रयागराज में कार्यरत 919 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके कार्यों से हटाया जाएगा। महाप्रबंधक ने तीनों मंडलों के प्रमुखों को पत्र लिखकर सुझाव मांगे हैं कि उनकी उम्र के हिसाब से कोरोना महामारी के बीच उनको रखना उचित होगा कि नहीं। दूसरा कारण खर्चे कम करने का भी है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए झांसी, आगरा, प्रयागराज और कारखानों में अपने 919 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोबारा नौकरी दे रखी है। इसमें झांसी मंडल में 54, आगरा में 187, प्रयागराज में 613, कारखाने में 28, मुख्यालय में तीन व अन्य जगह 34 सेवानिवृत्त कर्मी काम कर रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण हो रहे घाटे की भरपाई के लिए रेलवे ने मास्टर प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत रेलवे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हटाना शुरू कर दिया है। एक कारण उनकी उम्र भी बताई जा रही है। इसकी शुरुआत मुख्य कारखाना प्रबंधक दहोद व रेलवे की विद्युत क्षेत्र काम करने वाली कार्यदायी संस्था (कोर) ने कर दी है। वहां एक मई से सेवानिवृत्त कर्मियों को हटा दिया जाएगा। इसी तरह उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने झांसी, आगरा व प्रयागराज मंडल के प्रमुखों को पत्र लिखकर सुझाव मांगे हैं कि उनकी उम्र के हिसाब से कोरोना महामारी के बीच उनको रखना उचित होगा कि नहीं।