फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway quarter problem

बारिश के शुरू होते ही रेलवे क्वार्टरों में टपकने लगा पानी

Wed, 22 Jul 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Railway quarter problem
पश्चिम रेलवे कोलोनी में टूटी एक मकानों में जमी कायी। अमर उजाला
झांसी। पश्चिमी रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों की बारिश शुरू होने के साथ ही परेशानियां बढ़ गई हैं। कई क्वार्टरों की छत लीक कर रही है तो टूटे दरवाजे, खिड़कियां न सुधरने से मच्छर व कीड़े-मकोड़ों ने रहना दूभर कर दिया है। तमाम शिकायतें होने के बाद भी अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी के अधिकतर क्वार्टरों में बरसात के दिनों में पानी टपकता है। किसी क्वार्टर की छत से तो किसी के बाथरूम में पानी टपक रहा है। कई क्वार्टरों की दीवारें चटक गईं हैं तो कई क्वार्टर के पीछे बने गटर से बदबू आ रही है। बारिश के पानी की समस्या से बचाने के लिए दो सौ से अधिक क्वार्टरों की छत पर आधुनिक प्री कोडेट शीट लगाई गई, लेकिन वह भी पानी को रोकने के लिए नाकाफी हो रही है। दूसरा, रेलवे क्वार्टरों में इन दिनों आधे घंटे की पानी की सप्लाई हो रही है। पानी भी पीला व गंदा आ रहा है। इस कारण कर्मचारियों को आरओ का पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, रेल प्रशासन पूर्वी कॉलोनी में बने अफसरों के ढाई सौ बंगलों के रखरखाव का तो पूरा ध्यान रखता है, मगर पश्चिमी कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों के क्वार्टरों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता है। ऐसे में सामान्य कर्मचारियों के लिए यहां-वहां चक्कर काटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्मचारियों की समस्याओं पर बराबर ध्यान दिया जा रहा है। अगर उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है तो वह अपने क्षेत्र के आईओडब्लू से शिकायत कर सकते हैं। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ।
मैं पिछले एक साल से क्वार्टर में रह रहा हूं। बारिश में छत से पानी टपकने लगता है। बाथरूम में भी पानी लीक करता है। किचन में भी पानी भर जाता है। - चंद्रशेखर सिंह।
खिड़की टूटी है। बाथरूम की दीवार भी चटकी है। बारिश में तो एक- एक दिन काटना मुश्किल होता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकला। - विशाल।

मेरे क्वार्टर के बाथरूम और छत से कई जगह पानी टपक रहा है। जिस दिन भी बारिश होती है, उस दिन पूरे परिवार को परेशान होना पड़ता है। - नरेंद्र कुमार।
मेरे आसपास के क्वार्टरों में टीन शेड लगा दिया गया, लेकिन मेरे यहां कई बार आवेदन के बाद भी नहीं डाला गया। क्वार्टर के पीछे से निकले गटर से बदबू आती है।- विमलेश परिहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed