फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway preparing to run trains, date to be decided by government.

ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा रेलवे, निर्णय सरकार लेगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
railway preparing to run trains, date to be decided by government.
train - फोटो : demo
मंडल रेल प्रबंधक संदीप कुमार माथुर ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहना है, तो घरों की तरह अब यात्रा में भी लोगों को अपनी शैली में परिवर्तन लाना होगा। सुरक्षित यात्रा के लिए सफर के दौरान यात्रियों को सामाजिक दूरी बनाकर रखनी होगी। वहीं, रेलवे कोरोना की चुनौती का सामना एक योद्धा की तरह कर रहा है। यह बात उन्होंने अमर उजाला, झांसी के फेसबुक लाइव पर साझा की। शुक्रवार को डीआरएम ने कहा कि लॉकडाउन में भी मंडल से 60 मालगाड़ियों व पार्सल ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन हो रहा है। एक तरफ जहां लोग घरों में हैं, वहीं उनके चालक, सहचालक, गार्ड, सिगनल, ओएचई व परिचालन से जुड़े अन्य विभागों के कर्मचारी निर्भीक होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेनों का संचालन कब तक शुरू होगा? यह निर्णय तो भारत सरकार को लेना है। लेकिन रेलवे अपनी पूरी तैयारी में जुटा है। मंडल से संचालित ट्रेनों के रैक व इंजन का मेंटेनेंस चल रहा है, ताकि उनको एकदम चलाने में कोई दिक्कत न हो। स्टेशनों को साफ सुधरा रखने का काम लगातार किया जा रहा है। रेलवे अस्पताल में कोरोना पीड़ितों को रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है। कोरोना से सजग रहने के लिए कर्मचारियों से आरोग्य सेतु एप को मोबाइल पर अपलोड करने के लिए कहा गया है। स्टाफ की लगातार काउंसिलिंग की जा रही है। रेलवे अपने घाटे की भरपाई कैसे पूरा करेगा, इस पर उनका कहना था कि तमाम तरह के खर्चों पर अंकुश लगाया जाएगा। आगे के काम के हिसाब से इसकी भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed