फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway Pointsman will work for eight hours instead of 12

रेलवे प्वाइंट्समैन 12 की जगह आठ घंटे करेंगे नौकरी

Mon, 20 Sep 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Railway Pointsman will work for eight hours instead of 12
झांसी। रेल मंडल के धौलपुर- बीना खंड में पड़ने वाले 31 स्टेशनों पर कार्यरत प्वाइंट्समैन अब 12 घंटे की जगह आठ घंटे नौकरी करेंगे। इस संबंध में मुख्य कार्मिक अधिकारी एचएन चौधरी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर प्वाइंट्समैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहती है। इन कर्मियों को ट्रेन या मालगाड़ी के आने पर पटरियों के प्वाइंट बदलने, गाड़ी को निकलते समय देखना कि किसी कोच या वैगन से धुआं तो नहीं निकल रहा या कोई उपकरण लटका तो नहीं है। जरूरत पड़ने पर इंजन को जोड़ना व हटाना, कॉशन आर्डर पेपर चालक को देना, खड़ी मालगाड़ी के चलने से पहले उसके हैंड ब्रेक खोलना, ट्रेन निकलने पर हरी झंडी दिखाना, कोई खतरा है तो लाल झंडी दिखाना, स्टेशन मास्टर की मदद करना जैसे महत्वपूर्ण कार्य करना पड़ते हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक स्टेशन पर दो प्वाइंट्समैन तैनात रहते हैॅं। दिल्ली- मुंबई मुख्य ट्रैक पर झांसी रेल मंडल के अंतर्गत बीना से धौलपुर के बीच का सेक्शन आता है। इस सेक्शन के झांसी, ग्वालियर, ललितपुर, बबीना, दतिया, डबरा व मुरैना पर तैनात प्वाइंट्समैन आठ घंटे की नौकरी कर रहे हैं। जबकि अन्य 31 स्टेशनों पर 12 घंटे की नौकरी कर रहे हैं। इनमें जाखलौन, जखौरा, खजराहा, बिजौली, बसई, माताटीला, तालबेहट, बुढ़पुरा, करारी, सोनागिर, सिमरिया ताल, आंतरी, सिथौली, संदलपुर, बिरलानगर, बानमोर समेत 31 स्टेशन शामिल हैं। उत्तर मध्य रेल प्रशासन ने अब उक्त स्टेशनों पर तैनात प्वाइंट्समैन की ड्यूटी भी आठ घंटे की कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed