फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway passengers complains about blankets in AC coach on helpline number

झांसी: एसी कोच में ठंड से ठिठुर रहे पैसेंजर मांगने लगे कंबल, हेल्पलाइन पर गूंज रहीं शिकायतें

Thu, 18 Nov 2021 09:15 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 18 Nov 2021 09:15 AM IST
सार

ट्रेनों का संचालन सामान्य होते ही बढ़ने लगीं शिकायतें। तीन महीने में 3717 यात्रियों ने मांगी मदद। रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 व रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों को शिकायत करने की सुविधा दी गई है।
 

विज्ञापन
railway passengers complains about blankets in AC coach on helpline number
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेनों का संचालन सामान्य होते ही हेल्पलाइन नंबर 139 (रेल मदद पोर्टल) पर शिकायतों का बढ़ना शुरू हो गया है। कोई यात्री पेंट्रीकार में पका खाना न मिलने की शिकायत कर रहा है तो कोई बता रहा है कि सर्दी से बुरा हाल है, एसी कोच में चादर कंबल कब से मिलेंगे। हेल्पलाइन नंबर पर पिछले तीन महीने में 3717 यात्रियों ने शिकायत व मदद मांगी, जिसमें 3706 समस्याओं का निस्तारण किया गया। 

विज्ञापन


रेलवे ने पहले सुरक्षित यात्रा के लिए यात्रियों को कई हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखे थे। मगर, सभी नंबरों को एक साथ ध्यान रखना संभव नहीं होता था। इसलिए रेलवे ने एक जनवरी 2020 से सभी हेल्पलाइन नंबरों को खत्म कर सिर्फ 139 नंबर लागू कर दिया था। यात्री 139 नंबर पर जानकारी व शिकायत दोनों कर सकते हैं। दूसरा, ‘रेल मदद’ के नाम से एक मोबाइल एप भी चालू है, जिसमें यात्री ट्विटर की तरह अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन


मार्च 2020 में कोरोना महामारी में नियमित ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद से यात्री हेल्पलाइन नंबरों का बेहद कम उपयोग कर रहे थे। मगर अब हालात सामान्य होते ही पोर्टल व हेल्पलाइन नंबर पर यात्रियों की धड़ाधड़ शिकायतें व मदद के लिए कॉल आना शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें चिकित्सा, सामान छूटने, कोच व शौचालय में सफाई न होना, कोच में पानी उपलब्ध न होना, बिजली उपकरण खराब, टिकट वापसी, दिव्यांग सुविधाएं, ट्रेन लेट होना, , कर्मचारियों का व्यवहार, सुरक्षा समेत अन्य मामले शामिल रहे। पिछले तीन महीने में ट्रेन में अकेले सफर कर रहीं पांच महिलाओं ने भी सुरक्षा के लिए कॉल किया, जिनकी मांग पर संबंधित ट्रेन के हर ठहराव वाले स्टेशन पर आरपीएफ महिला कर्मी ने पहुंचकर उनका हालचाल जाना। 

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल मदद पोर्टल व 139 हेल्पलाइन नंबर पर जो भी शिकायत या मदद के लिए यात्रियों के कॉल आ रहे हैं उन सभी मामलों का प्राथमिकता पर निरस्तारण किया जा रहा है।

त्योहार में बढ़ी सामान चोरी व झगड़े की शिकायतें 
जीआरपी ने यात्री सुरक्षा के लिए 9454402550 सीयूजी हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखा है। यह नंबर झांसी कंट्रोल से जुड़ा है। इस नंबर पर मौखिक या व्हाट्सएप पर शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा पुलिस का 112 हेल्पलाइन नंबर भी है। यह नंबर लखनऊ कंट्रोल रूम से जुड़ा है। 


यदि कोई यात्री इस नंबर पर शिकायत करता है तो कंट्रोल कर्मचारी उस शिकायत को दर्ज करने के बाद संबंधित जीआरपी थाने को अवगत कराते हैं। इसके बाद यात्री को मदद उपलब्ध कराई जाती है। एक अक्तूबर से 17 नवंबर तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो  सीयूजी हेल्पलाइन नंबर पर 353 व लखनऊ कंट्रोल नंबर पर 63 शिकायतें दर्ज कराईं गईं। इनमें सबसे अधिक सामान चोरी व झगड़े की शिकायतें शामिल रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed