फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway passengers are becoming aware, complained on railway station and expressed the fear of accident due to iron plates lying on the side of the track.

Jhansi News: रेलयात्री हो रहे जागरूक, एक्स पर शिकायत कर जताई पटरी किनारे पड़ी लोहे की प्लेटों से हादसे की आशंका

Tue, 10 Dec 2024 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Railway passengers are becoming aware, complained on railway station and expressed the fear of accident due to iron plates lying on the side of the track.

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। बीते दिनों ट्रेनों को नुकसान पहुंचाने की साजिशों की घटनाएं सामने आने के बाद अब रेलयात्री भी जागरूक हो गए हैं। सोमवार को हीराकुंड एक्सप्रेस के यात्रियों ने जागरुकता का परिचय दिया। आगासौद से बीना मालखेड़ी के बीच पड़ीं लोहे की प्लेटों से ट्रेन संचालन को खतरा बताते हुए उन्हें हटाने की गुहार लगाई है। वहीं, रेलवे ने बताया कि यह प्लेटें बारिश में बिछाई गई थीं, जिन्हें हटाया नहीं जा सका।




हीराकुंड एक्सप्रेस के यात्री अक्षय रॉय ने रेलवे के आधिकारिक एक्स हैंडल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आगासौद स्टेशन से लेकर बीना मालखेड़ी के बीच पटरी के आसपास बड़ी-बड़ी लोहे की प्लेटें पड़ी हुई हैं, जो ट्रेनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उन्होंने इस पर शंका जाहिर करते हुए बताया कि यह काम किसी शरारती तत्व का भी हो सकता है। सूचना मिलते ही आरपीएफ सक्रिय हो गई और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के दिनों में विकास कार्यों के लिए ट्रैक के पास आने वाले ट्रकों की आवाजाही के लिए यह प्लेटें बिछाई गई थीं। अब इन्हें हटाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए संबंधित वरिष्ठ खंड अभियंता को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed