फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway not getting enough passengers due to corona fear

रेलवे को नहीं मिल रहे मुसाफिर, ट्रेन में सफर करने से बच रहे लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
railway not getting enough passengers due to corona fear
कोरोना महामारी के डर के चलते एक जून से चलने वाली दो सौ स्पेशल ट्रेनों में बहुत कम संख्या में यात्री टिकट बनवा रहे हैं। लोग सफर करने से बच रहे हैं। इन ट्रेनों में वे ही लोग आरक्षण करा रहे हैं जो या तो लॉकडाउन में फंस गए या दूसरे शहरों में रह रहे अपने बच्चों व अन्य परिजन के पास जा रहे हैं। जबकि टिकट निरस्त कराने वालों की भीड़ रही है। लॉकडाउन के तीसरे चरण में 12 मई से अप और डाउन की तीस स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। ये सभी गाड़ियां राजधानी एक्सप्रेस हैं, जिनको स्पेशल ट्रेनें बनाकर चलाया जा रहा है। इनमें अप और डाउन की चार ट्रेनें झांसी से होकर गुजर रही हैं। किराया भी मुसाफिरों को राजधानी एक्सप्रेस के बराबर ही अदा करना पड़ रहा है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब एक जून से 200 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें (अप और डाउन की 100 गाड़ियां) चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों में 22 मई से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। इन ट्रेनों में 30 दिन पहले तक का टिकट बुक कराया जा सकता है। वेटिंग व आरएसी भी जारी की जा रही है, लेकिन ट्रेन में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इनमें झांसी होकर भी अप और डाउन की 28 ट्रेनों को निकलना है। इन सब सुविधाओं के बाद भी कोरोना महामारी के डर से लोग सफर करने से बच रहे हैं। इन ट्रेनों में सिर्फ जरूरतमंद लोग की टिकट बनवा रहे हैं। इनमें अधिकांश वे लोग शामिल हैं जो लॉकडाउन में किसी न किसी वजह से फंस गए हैं। या किसी के नजदीक के नाते रिश्तेदार का दूसरे शहर में निधन हो गया है। या दूसरे शहर में पढ़ाई कर रहे बच्चों को लेने जाना है। बृहस्पतिवार को 30 टिकट बने। जबकि अब तब सिर्फ 129 यात्रियों ने अपने टिकट बुक कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed