{"_id":"695485b89d505c73f10b3392","slug":"railway-news-know-the-timings-before-travelling-there-has-been-a-change-in-train-timings-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: यात्रा करने से पहले जान लीजिए ट्रेनों का समय, कई गाड़ियों में हुआ परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: यात्रा करने से पहले जान लीजिए ट्रेनों का समय, कई गाड़ियों में हुआ परिवर्तन
Wed, 31 Dec 2025 07:39 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 31 Dec 2025 07:39 AM IST
सार
रेलवे एक जनवरी से कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन करने जा रही है। पांच ट्रेनें पांच से 60 मिनट पहले चलेंगी तो एक ट्रेन निर्धारित समय से 30 मिनट बाद संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेनों के समय में परिवर्तन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
एक जनवरी से रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। पांच ट्रेनें पांच से 60 मिनट पहले चलेंगी तो एक ट्रेन निर्धारित समय से 30 मिनट बाद संचालित की जाएगी।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109) पहले 6:10 बजे झांसी स्टेशन से रवाना होती थी। अब यह ट्रेन पांच मिनट पहले 6:05 पर प्रस्थान करेगी। झांसी-बांदा मेमू (64613) बांदा से 17:00 बजे रवाना होती थी लेकिन अब यह ट्रेन 10 मिनट पहले 16:50 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार ललितपुरा-बीना मेमू (64618) बीना से 12:00 बजे संचालित होती थी अब यह ट्रेन आधा घंटे बाद यानी 12:30 बजे रवाना होगी। कोंच-एट पैसेंजर (51886) कोंच से 15:00 बजे रवाना होती थी लेकिन अब यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा पहले यानी 14:00 बजे चलेगी। वापसी में यह ट्रेन एट से 15:35 बजे रवाना होती थी लेकिन अब 14:35 यानी एक घंटे पहले रवाना होगी। यह जानकारी रेलवे पीआरओ मनोज कुमार ने दी।
चिरुला और सरसो की स्टेशनों पर ट्रेनों का नया ठहराव
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा एक्सप्रेस और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर मेमू ट्रेन के ठहराव में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। यह नया ठहराव कल से प्रभावी होगा। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस (11901/11902) अब चिरुला स्टेशन पर भी रुकेगी। झांसी से आगरा जाने वाली ट्रेन आगरा चिरुला स्टेशन पर शाम 16:23 बजे आएगी और प्रस्थान 16:24 बजे होगा। आगरा से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आने वाली ट्रेन चिरुला स्टेशन पर सुबह 11:11 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान 11:12 बजे होगा।
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू (64607/64608) अब सरसोकी स्टेशन पर भी रुकेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेन सरसोकी स्टेशन पर सुबह 11:11 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान 11:12 बजे होगा। कानपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी की ओर आने वाली ट्रेन सरसोकी स्टेशन पर सुबह 11:34 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान 11:35 बजे होगा।