फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway line special train

इसी साल पूरा हो जाएगा झांसी-धौलपुर तीसरी लाइन का काम

Wed, 28 Apr 2021 08:07 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
railway line special train
झांसी। झांसी से धौलपुर के बीच पटरियों पर ट्रेनों का बोझ कम करने और समय पर ट्रेनें दौड़ाने के लिए डाली जा रही तीसरी लाइन का काम इसी साल पूरा हो जाएगा। रेल विकास निगम लिमिटेड ने तीन रेल खंडों में करीब 90 फीसदी काम पूरा कर लिया है। इसके साथ ही झांसी-बबीना के बीच 25 किमी ट्रैक पर इंजन का ट्रायल पूरा होने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के निरीक्षण का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद 25 किमी में तीसरे ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा मथुरा से झांसी और झांसी से बीना के बीच 426 किमी में 5680 करोड़ रुपये से तीसरी रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। झांसी मंडल में मथुरा और झांसी के बीच तीन रेल खंडों में काम किया जाना है। रेल विकास निगम लिमिटेड ने काम की रफ्तार तेज कर दी है। निगम ने आंतरी से डबरा तक 18.61 किमी में पटरी बिछाने का काम 90 फीसदी पूरा कर लिया है। वहीं बानमोर और मुरैना खंड में 19.23 किमी रेल मार्ग का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके अलावा ग्वालियर से बानमोर के बीच 19.26 किमी रेल खंड में पटरी बिछाने का काम पूरा होने के बाद इंजन का ट्रायल हो चुका है। उधर, झांसी और बीना के बीच रेलवे ने झांसी-बबीना के बीच 25 किमी में भी इंजन का ट्रायल पूरा कर लिया है। इस क्षेत्र में रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होना बाकी है, जिसके बाद ट्रेनों को दौड़ाने के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इस साल तक 200 किमी रेल मार्ग मंडल में तैयार करने का लक्ष्य है। तीसरी लाइन का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी। साथ ही मालगाड़ियों के लिए नया कॉरिडोर बन जाएगा।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर दोहरीकरण का काम भी तेज
रेलवे ने झांसी-कानपुर के बीच रेल मार्ग दोहरीकरण का काम भी तेज कर दिया है। इस रेल खंड में नंदखास से एरच रोड तक 34 किमी, भुआ से सरसोकी तक 18 किमी और चुनराहा से मालसा तक 18.2 किमी काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही अन्य रेल खंड में भी काम इसी साल पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी-मथुरा के बीच तीसरी लाइन का काम तेजी से चल रहा है। कुछ रेलखंडों में 90 फीसदी काम हो चुका है। झांसी-बबीना के बीच इंजन का ट्रायल हो गया है। कोशिश है कि इस साल में यह काम पूरा कर लिया जाए। इससे ट्रेनों का संचालन सुगम होगा।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed