फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway job left get money to worker

नौकरी छोड़ने के नाम पर कर्मचारियों से मांगी जा रही रिश्वत

Tue, 22 Sep 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Railway job left get money to worker
Railway job left get money to worker
झांसी। दूसरी जगह और बेहतर नौकरी लगने पर कर्मचारियों से रिलीव करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। सोमवार को रेलवे की इंजीनियरिंग शाखा में ये मामला सामने आने के बाद खलबली मच गई। सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे के गैंगमैन, ट्रैकमैन, गेटमैन, चाबीमैन, पेट्रोलिंग मैन आदि चतुर्थ श्रेणी के पदों पर उच्च शिक्षा प्राप्त युवा काम कर रहे हैं। इनमें कई युवा उक्त पदों पर रहते हुए भी दूसरी और बेहतर नौकरी के लिए पढ़ाई करते रहते हैं। हाल में ही इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ खंड अभियंता कार्यालय में कार्यरत पांच ट्रैकमैन कर्मचारियों की पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर नौकरी लग गई। उनको ये नौकरी तभी मिलेगी, जब रेलवे उनको रिलीव ऑर्डर (नौकरी छोड़ने का आदेश पत्र) जारी करेगा। इस ऑर्डर के बदले संबंधित बाबू 30- 50 हजार रुपये तक की मांग कर रहा है। सोमवार को यह मामला सामने आने के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के मामले की अभी कोई लिखित शिकायत नहीं की गई। अगर मामला संज्ञान में आता है तो उसकी जांच की जाएगी। अगर काम के बदले कोई कर्मचारी रुपयों की मांग करता है तो उसकी सीधी शिकायत संबंधित अधिकारी से करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed