फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway

‘प्रभु’ की बरसी ‘कृपा’

Fri, 26 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
railway
झांसी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वर्ष 2016-17 के बजट में झांसी-मानिकपुर रेल लाइन दोहरीकरण, दो नई रेल लाइन के अलावा ओवर ब्रिज की सौगात दी है।
विज्ञापन


सुरेश प्रभु के रेल बजट में झांसी- मानिकपुर रेल लाइन दोहरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। इस लाइन का दोहरीकरण झांसी- खैरार- मानिकपुर व खैरार भीमसेन के मध्य होगा। दोहरी रेल पटरी 411 किलोमीटर में डाली जाएगी। योजना की शुरूआत के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है।

मालूम हो कि, अभी झांसी से मानिकपुर के मध्य सिंगल लाइन डली हुई है। रास्ते में पड़ने वाले खैरार स्टेशन से एक लाइन भीमसेन के लिए जाती है। भीमसेन स्टेशन झांसी- कानपुर रेल लाइन पर पड़ता है। दोहरी लाइन बनने पर इस मार्ग पर और ट्रेनें चलाने में सुगमता होगी।
विज्ञापन


इसी तरह उरई- महोबा के बीच नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। अभी उरई से महोबा सड़क मार्ग से जुड़ा है। यह मार्ग भी अच्छी हालत में नहीं है। रात में यह रास्ता यात्रियों के लिए बिलकुल सुरक्षित नहीं माना जाता है। इस नई रेल लाइन के बनने से उरई से महोबा के मध्य पड़ने वाले सभी क्षेत्र के लोग सीधा झांसी व कानपुर मुख्य ट्रैक से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नब्बे किलोमीटर दूरी की इस लाइन के लिए 1800 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा भिंड- लहार- कोंच के मध्य अस्सी किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस लाइन के लिए 1600 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।

ललितपुर से 16 किलोमीटर दूर बिरारी स्टेशन के निकट फ्लाई ओवर व ललितपुर व जीरौन के मध्य पड़ने वाली क्रासिंग नंबर 329 पर रोड ओवर ब्रिज को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह झांसी- कानपुर के मध्य पड़ने वाले पचास क्रासिंग गेट पर सबवे (क्रासिंग गेट से निकलने का रास्ता) बनाने की मंजूरी प्रदान की गई है।

इनमें क्रासिंग गेट नंबर 149,150,153,154,157,158,159,162,163,164,166,167,169 ए, 176,178,179,184,189,190,192,195,198,212,213,214,216,216ए,220, 221, 222, 223, 224, 225, 230, 232, 233, 234, 235 व 237 शामिल हैं। इसके अलावा बजट में चित्रकूट धाम से खजुराहो के मध्य पड़ने वाले छह स्टेशनों के प्लेटफार्म बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।


क्षेत्रीय सांसद की मांगों को नहीं मिली तरजीह
रेल बजट में क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की मांगों को तरजीह नहीं मिल सकी। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखकर ललितपुर-बीना सेक्शन रेल लाइन पर ग्राम धौर्रा में क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज, ललितपुर-बीना सेक्शन रेल लाइन पर ग्राम अमुखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज, ललितपुर-देवगढ़ रोड पर नेहरू नगर क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज, झांसी-ग्वालियर रोड पर कानपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे लाइन क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज व झांसी-ललितपुर रोड पर मानिकपुर रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की थी।

झांसी-लखनऊ इंटरसिटी की तरह झांसी से मानिकपुर व झांसी से इटारसी इंटरसिटी (चेयरकार) चलाने का भी सुझाव दिया था। इसी तरह झांसी-शिवपुरी व एट जक्शन से गुरसरांय, गरौठा होकर मऊरानीपुर तक नई रेल लाइन बिछाने, झांसी- लखनऊ इंटरसिटी को ललितपुर तक बढ़ाने व गाड़ी संख्या 12547/12548 आगरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस को झांसी तक चलाने, हबीबगंज से निजामुद्दीन के मध्य चलने वाली भोपाल एक्सप्रेस का ललितपुर में ठहराव व कर्नाटक एक्सप्रेस तथा तमिलनाडु एक्सप्रेस का दिल्ली से झांसी तक का टिकट जारी करने की मांग की थी।

रेल यात्रियों को भाया ‘प्रभु का बजट’

झांसी। सुरेश ‘प्रभु’ का रेल बजट यात्रियों को आकर्षित करने वाला रहा। यात्रियों ने प्रभु के बजट को सराहा है और किराया न बढ़ाने का निर्णय यात्री हित में बताया।     

गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रा पर जा रहीं आवास विकास निवासी स्नेहा ने कहा कि ट्रेनों में 33 प्रतिशत बर्थ का कोटा महिलाओं के लिए आरक्षित होना राहत भरी खबर है। कंफर्म टिकट न होने पर अकेली महिलाओं के लिए ट्रेन का सफर तय करना पल- पल भारी लगता है। 33 प्रतिशत कोटे में महिलाओं को अंतिम समय तक बर्थ मिल सकेगी। ऐसे में वह सुरक्षित यात्रा कर सकेंगी।

इसी तरह, पुलिया नंबर नौ निवासी सोनम ने कहा कि सभी ट्रेनों में एक- एक जनरल डिब्बा बढ़ाने की घोषणा से सामान्य दर्जे के यात्रियों की काफी हद तक परेशानी कम होगी। बजट पर मुजफ्फरपुर निवासी अमित चौधरी का कहना था कि हैंड हैंल्ड टर्मिनलों के जरिये टिकटों की बिक्री, विदेशी डेबिट/ क्रेडिट कार्डों से ई टिकटिंग सुविधा रेल यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक होगी।

हेल्प लाइन नंबर 139 पर यात्रियों को पंजीकृत फोन नंबर पर भेजे गए ‘वन टाइम पासवर्ड’ का उपयोग करते हुए टिकट रद करने की सुविधा रेल जगत में नई क्रांति लेकर आई है।

हालांकि, भोपाल निवासी नितिन खानपान की गुणवत्ता के लिए कोई नया कदम न उठाने की घोषणा से अप्रसन्न नजर आए। उनका कहना था कि खानपान की गुणवत्ता के लिए रेलवे को विशेष प्रयास करने चाहिए। पंचकुइयां निवासी राजकुमार खरे का कहना था कि यात्रा की बुकिंग के समय वैकल्पिक यात्रा बीमा उपलब्ध कराना एक नया कदम है।


गाजियाबाद निवासी अभिषेक ने बजट को यात्री हित में बताते हुए कहा कि जिस तरह रेल मंत्री ने ट्वीट पर कार्रवाई करना शुरू की है, इससे यात्रियों का आत्मबल बढ़ा है। रेलवे कर्मचारियों के व्यवहार व सुविधाओं में सुधार होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed