{"_id":"6ba8c02407a2a3c7106d50342267ab1a","slug":"railway-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन
ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। चित्रकूट धाम में लगने वाले दीपावली/ कार्तिक अमावस्या मेले के अवसर पर झांसी से चार मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होगा। यह ट्रेनें दस नवंबर से तेरह नवंबर तक चलेंगी।
पीआरओ गिरीश कंचन ने बताया कि इनमें झांसी से एक गाड़ी सुबह 10.10 बजे, दूसरी अपराह्न 2.30 बजे, तीसरी शाम सात बजे व चौथी ट्रेन रात 9.15 बजे चलेगी। चित्रकूट धाम से वापसी में यह गाड़ियां क्रमश: शाम 6.15 बजे, रात 9.40 बजे, रात 12.40 बजे व रात 2.55 बजे चलेंगी।
इस अवधि में झांसी-बांदा पैसेंजर चित्रकूट धाम स्टेशन तक चलेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 11107/11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस को बहिलपुरवा, शिवरामपुर, बदौसा, खैराडा, रानीपुर रोड स्टेशनों पर व गाड़ी संख्या 12189/ 12190 अप महाकौशल एक्सप्रेस को शिवरामपुर, भरतकूप, खुरंड स्टेशनों पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
इधर, दस नवंबर को गाड़ी संख्या 51811/ 51812 झांसी-बीना-झांसी पैसेंजर, ग्यारह नवंबर को गाड़ी संख्या 51813/ 51814 झांसी-लखनऊ-झांसी पैसेंजर व नौ से बारह नवंबर के मध्य गाड़ी संख्या 51881/ 51882 झांसी-आगरा-झांसी पैसेंजर रद रहेगी।