{"_id":"67cefceba20c9cd2dd0ffd2f","slug":"railway-guard-dies-after-being-hit-by-a-train-while-applying-hand-brake-in-jhansi-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हैंड ब्रेक लगाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के गार्ड की मौत, कर्मचारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हैंड ब्रेक लगाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के गार्ड की मौत, कर्मचारियों में आक्रोश
Mon, 10 Mar 2025 08:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 10 Mar 2025 08:45 PM IST
सार
झांसी जिले में ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे गार्ड की मौत हो गई। रेल कर्मचारी संगठनों ने रेल प्रशासन पर निर्धारित समय से अधिक समय तक ड्यूटी कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ट्रेन मैनेजर देवेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खुशीपुरा निवासी देवेंद्र कुमार (58) रेलवे में गार्ड (ट्रेन मैनेजर) के पद पर कार्यरत थे। वह मालगाड़ी लेकर ललितपुर से झांसी की ओर आ रहे थे। सिग्नल न मिलने पर गाड़ी को जखौरा स्टेशन पर लूप लाइन में खड़ा करना पड़ गया। इसके बाद देवेंद्र कुमार ट्रेन के हैंडब्रेक लगाने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान वह पास के ट्रैक से गुजर रही दूसरी मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उनके शव को रेलवे अस्पताल लाया गया। ट्रेन मैनेजर की मौत की सूचना पर मिलने पर यहां रेलवे अस्पताल में भारी संख्या में रेल कर्मचारी इकट्ठा हो गए। रेल कर्मचारी संगठनों ने रेल प्रशासन पर निर्धारित समय से अधिक समय तक ड्यूटी कराने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन