फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway goods warehouse will be monitored 24 hours

Jhansi News: रेलवे के माल गोदाम की होगी 24 घंटे निगरानी

Sat, 12 Oct 2024 04:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Railway goods warehouse will be monitored 24 hours
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे अपने माल गोदामों की निगरानी बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम से माल गोदामों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
झांसी रेल मंडल में रेलवे के 28 मालगोदाम हैं, जिन पर लगातार माल की लोडिंग-अनलोडिंग होती रहती है। अक्सर रेलवे ट्रैक या उसके नजदीक माल छूटने के मामले सामने आते रहते हैं। इसकी सघन निगरानी के लिए अब रेलवे अपने सभी माल गोदामों पर 300 सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। यह कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। कंट्रोल रूम से दिन-रात कैमरों के जरिए मालगोदामों की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा और संरक्षा की दृष्टि से रेलवे यह कदम उठा रहा है। जल्द सभी मालगोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


दिव्यांग फ्रेंडली होंगे रेलवे स्टेशन
झांसी रेल मंडल में आने वाले ओरछा, छतरपुर और हरपालपुर रेलवे स्टेशन को दिव्यांग फ्रेंडली बनाया जा रहा है। इसके लिए, इन स्टेशनों पर रैंप, दिव्यांग प्रसाधन, वाटर बूथ सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। दिव्यांग यात्रियों कि मदद के लिए स्टेशन पर तैनात स्टाफ को भी अलग से प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed