{"_id":"613125708ebc3e32763ad70d","slug":"railway-employees-will-have-to-wear-clean-and-improved-uniform-otherwise-the-allowance-will-be-closed-jhansi-news-jhs20336722","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे बोर्ड का आदेश जारी: रेलवे कर्मचारियों को पहननी होगी साफ सुधरी यूनिफार्म, नहीं तो बंद होगा भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे बोर्ड का आदेश जारी: रेलवे कर्मचारियों को पहननी होगी साफ सुधरी यूनिफार्म, नहीं तो बंद होगा भत्ता
Fri, 03 Sep 2021 05:34 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:34 PM IST
सार
रेलवे कर्मचारियों को अब ड्यूटी के दौरान साफ सुधरी यूनिफार्म पहननी होगी। ऐसा न करने वाले कर्मचारियों का भत्ता बंद किया जाएगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
रेलवे टिकट काउंटर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे कर्मचारियों को अब ड्यूटी के दौरान साफ सुधरी यूनिफार्म पहननी होगी। ऐसा न करने वाले कर्मचारियों का भत्ता बंद किया जाएगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है।
रेलवे ने गार्ड, ड्राइवर, बुकिंग क्लर्क, आरक्षण क्लर्क, स्टेशन मास्टर, ट्रैकमैन, टिकट चेकिंग, सफाई समेत कई अन्य शाखाओं के कर्मचारियों के लिए यूनिफार्म पहनना अनिवार्य कर रखा है। रेलवे बोर्ड के अवर सचिव अभिषेक राघव ने सभी जोनल महाप्रबंधक को आदेश जारी कर दिए हैं।
भत्ता बंद करने का निर्णय लिया

इसके लिए रेलवे अपने प्रत्येक कर्मचारी को हर साल वेतनमान के हिसाब से पांच से दस हजार रुपये तक वर्दी भत्ता प्रदान करता है। रेलवे का मानना है कि कर्मचारी अगर साफ सुधरी व उपयुक्त यूनिफार्म पहनेंगे तो उनकी लोगों के बीच एक बेहतर छवि बनेगी। मगर कई बार अफसरों ने निरीक्षण के दौरान देखा कि कर्मचारी गंदी और पुरानी यूनिफार्म ही पहने रहते हैं। कर्मचारियों में सुधार के लिए अब रेलवे बोर्ड ने साफ सुधरी और उपयुक्त यूनिफार्म नहीं पहनने वाले कर्मियों का भत्ता बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन