{"_id":"6ab7d7ab93d2c835690aaf68","slug":"railway-employee-runs-scooter-over-a-man-beats-him-with-kicks-and-punches-and-attempts-to-strangle-him-in-jhan-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: रेलकर्मी ने शख्स पर चढ़ाई स्कूटी, लात-घूंसों से पीटा और गला दबाने का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: रेलकर्मी ने शख्स पर चढ़ाई स्कूटी, लात-घूंसों से पीटा और गला दबाने का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
Sat, 26 Sep 2026 08:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:03 PM IST
सार
झांसी के हीरापुरा नगरा निवासी राजेश साहू ने एक रेलकर्मी पर एक्टिवा से कुचलने का आरोप लगाया है। आरोपी ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा और गला दबाने का प्रयास किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
रेलकर्मी की गुंडई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के हीरापुरा नगरा निवासी राजेश साहू ने एक रेलकर्मी पर एक्टिवा से कुचलने का आरोप लगाया है। आरोपी ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा और गला दबाने का प्रयास किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे राजेश कार निकालने गैरेज जा रहे थे। सपना फोटो स्टूडियो के पास रेलकर्मी ने जानबूझकर उन पर गाड़ी चढ़ा दी। राजेश घायल होकर जमीन पर गिर गए। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और घायल राजेश को जिला अस्पताल भेजा। राजेश ने प्रेमनगर थाने में रेलकर्मी के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। थाना प्रभारी फूल सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन