{"_id":"62c8271f0f80785ebb389984","slug":"railway-employee-dies-due-to-electrocution-in-sipri-bazar-area-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, छत पर टहलने के दौरान रेलिंग छूते ही लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, छत पर टहलने के दौरान रेलिंग छूते ही लगा झटका
Fri, 08 Jul 2022 06:16 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 08 Jul 2022 06:16 PM IST
सार
सीपरी बाजार थाना इलाके के लहरगिर्द निवासी आरपीएफ के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के बेटे रवि कुमार श्रीवास (32) रेलवे में कार्यरत थे। शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे रवि कुमार कुत्ता घुमाने के लिए घर की छत पर गए हुए थे। इसी दौरान घर की छत पर लगी लोहे की रेलिंग को छूते ही उन्हें करंट लग गया।
विज्ञापन
रवि कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में रेलवे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। छत पर टहलने के दौरान रेलिंग में करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सीपरी बाजार थाना इलाके के लहरगिर्द निवासी आरपीएफ के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के बेटे रवि कुमार श्रीवास (32) रेलवे में कार्यरत थे। शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे रवि कुमार कुत्ता घुमाने के लिए घर की छत पर गए हुए थे। इसी दौरान घर की छत पर लगी लोहे की रेलिंग को छूते ही उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तकरीबन आठ बजे पड़ोस में रहने वाली महिला की नजर उन पर पड़ी। पड़ोसी ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि की पत्नी के अलावा साढ़े तीन साल की बेटी तनिष्का भी है।
विज्ञापन