फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway earn 40 crore scrap despsal.

स्क्रैप डिस्पोजल से रेलवे ने कमाए 40 करोड़

Thu, 08 Apr 2021 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
railway earn 40 crore scrap despsal.
ऑनलाइन पत्रकारवार्ता में जानकारी देते डीआरएम
झांसी। मंडल में आठ समपार फाटकों को बंद कर दिया गया है। इनके स्थान पर ओवरब्रिज व अंडर रोड ब्रिज बनाए गए हैं। यह जानकारी बुधवार को ऑनलाइन पत्रकारवार्ता के दौरान मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई गई है। धौलपुर - ललितपुर के मध्य ट्रेनों का संचालन अधिकतम 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से किया जा रहा है। इसी प्रकार बीना - ललितपुर खंड पर 120 किमी प्रति घंटा व खजुराहो-टीकमगढ़ खंड की गति बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। 2020-21 में मंडल ने स्क्रैप डिस्पोजल से करीब 40 करोड़ का राजस्व हासिल किया है। उत्तर मध्य रेलवे में पहली नई पेंशन स्कीम के अंतर्गत परिवार पेंशन की शुरूआत झांसी मंडल में भी की गई है। स्टेशन पर क्विक वाटरिंग सिस्टम चालू किया गया है। यह पानी और बिजली की खपत पर नजर रखेगा। इससे झांसी स्टेशन पर ट्रेनों की पानी की व्यवस्था में जबरदस्त सुधार होगा। झांसी यार्ड एफ केबिन के निकट हॉट एक्सल हॉट व्हील डिटेकशन यंत्र स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में मंडल माल लदान में उपलब्धि हासिल की है। कोरोना काल में जब ट्रेनों का संचालन बंद था, उस दौर से निकलते हुए मंडल ने राजस्व में 11 प्रतिशत की वृद्धि की है। 43 रैक गेहूं के बांग्लादेश भी भेजे गए। ऑनलाइन वार्ता में सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed