{"_id":"60073e4c8ebc3e32e764f353","slug":"railway-colony-worriers-win-match-jhansi-news-jhs1864986105","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स ने जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा कराई जा रही डा. वृंदावनलाल वर्मा लीग कम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में हिंदुस्तान क्लब और रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स के बीच खेले गए मैच में रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स ने मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच हफीज खान को दिया गया।
रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स के बल्लेबाजों ने 311 रन बनाए, जिसमें शादाब हुसैन ने 48 गेंदो में 13 चौके व एक छक्का लगाकर 72 रन व रोहन डेविड ने 47 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्का लगाकर 51 रन बनाए। मोहित सक्सेना ने 30, संतोष रावत ने 32, शिवेंद्र ने 34 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हिंदुस्तान क्लब के कप्तान नवीन चोपड़ा ने 20, विजय मिश्रा ने 17, व धर्मेंद्र ने 12 रन बनाए। टीम 28.2 ओवरों में 80 रन ही बना सकी। इस तरह रेलवे कॉलोनी वारियर्स ने 231 रने से मैच जीत लिया। रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स की ओर से हफीज खान ने 3.2 ओवरों में 6 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मोहित व संतोष ने दो-दो विकेट लिए। जितेंद्र शर्मा व मोहम्मद शाहिद ने अंपायरिंग की। मैच आब्जर्वर मोहम्मद रहूफ रहे।