फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway board given order ladies coach will be in yellow

यूपीः अब महिला कोच पीले रंग का होगा, रेलवे बोर्ड ने दिए आदेश

Sun, 14 Jul 2019 10:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Jul 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
railway board given order ladies coach will be in yellow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ट्रेनों में लगने वाले महिला कोच अब पीले रंग के होंगे। झांसी से गुजरने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों के महिला कोचों को पीले रंग से रंगा जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इससे महिला यात्रियों को कोच खोजने में परेशानी नहीं होगी। 

विज्ञापन


महिलाओं की सुविधा के लिए ट्रेनों के आगे या फिर पीछे महिला कोच लगाए जाते हैं। कई बार कोच पोजीशन पता न चलने से महिलाओं को प्लेटफॉर्म पर दौड़ लगानी पड़ती है। कोच की पहचान के लिए बाहर ट्रेन नंबर व नाम वाले बोर्ड में ही महीन अक्षरों में महिला शब्द लिखा होता है। बाहर महिला की आकृति का चिह्न भी बना होता है लेकिन, कोच पुराना होने के कारण न तो महिला शब्द सही दिखता और न ही प्रतीकात्मक आकृति नजर आती है। इससे महिला यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों को पीला रंग करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


झांसी से गुजरने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस, बरौनी मेल, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस (झांसी से कोलकाता), चंबल एक्सप्रेस, ग्वालियर भिंड रतलाम इंटरसिटी, झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस, ग्वालियर-पुणे एक्सप्रेस के महिला कोचों को पीला रंग करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में लगने वाली महिला बोगियों का रंग बदलने का फैसला रेलवे बोर्ड ने लिया है। चटक रंग होने के कारण दूर से ही महिला कोच नजर आने लगेगा। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। -मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed