फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rail traffic halted for 24 hours, Gatimaan, Vande Bharat and Shatabdi Express cancelled.

Jhansi News: 24 घंटे से ठप रेल यातायात, गतिमान, वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस निरस्त

Fri, 20 Sep 2024 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic halted for 24 hours, Gatimaan, Vande Bharat and Shatabdi Express cancelled.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। आगरा मंडल के वृंदावन और अझई स्टेशन के बीच मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के चलते ट्रेनों का संचालन फिर प्रभावित हो गया। अप, डाउन और तीसरी लाइन पर मालगाड़ी के वैगन गिरने के 24 घंटे बाद भी ट्रैक का मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में रेलवे ने इस रूट की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत, शताब्दी और गतिमान एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। इसके चलते यात्री झांसी स्टेशन से मायूस होकर लाैट गए।
तेज गति से दिल्ली की ओर बढ़ रही फ्लाई ऐश और कोयला लदी मालगाड़ी जब बेपटरी हुई तो उसके वैगन ओएचई (ओवर हेड इक्यूपमेंट) के खंभो से जा टकराए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों पटरी पर चलने वालीं ट्रेनों को विद्युत सप्लाई देने वाले ओएचई के सात खंभे उखड़कर गिर गए। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने मरम्मत कार्य शुरू कराया लेकिन बृहस्पतिवार तक इन तीनों ट्रैक पर रेल संचालन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

झांसी होकर आने जाने वाली झांसी-निजामुद्दीन गतिमान एक्सप्रेस, झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस, रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस और रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस काे रेलवे ने बृहस्पतिवार को निरस्त कर दिया। ऐसे में बड़ी संख्या में झांसी स्टेशन से इन ट्रेनों में यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार हजार यात्रियों ने लिया रिफंड
दिल्ली की ओर जाने वाली प्रीमियम ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्रियों काे नुकसान भी उठाना पड़ा है। शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए यात्रा करने वाले अरुण गोविल ने बताया कि उन्हें दिल्ली पहुंचना था, लेकिन ट्रेन निरस्त होने के चलते उन्हें यात्रा रद्द करनी पड़ी है। ऐसे ही इन प्रीमियम ट्रेनों से यात्रा करने वाले चार हजार से अधिक यात्रियों ने टिकट रद्द कर रिफंड लिया है।


वर्जन
दुर्घटना के चलते क्षतिग्रस्त ट्रैक का मरम्मत कार्य अभी चल रहा है। ऐसे में रेल संरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। साथ ही विभिन्न स्टेशनों से ट्रेनों को डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। फिलहाल तीनों ट्रैक से यातायात बाधित है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed