फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rail traffic halted for 20 minutes due to signal failure

Jhansi News: सिग्नल की खराबी की वजह से 20 मिनट ठप रहा रेल यातायात

Tue, 23 Apr 2024 06:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic halted for 20 minutes due to signal failure
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ललितपुर के धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल में आई खराबी की वजह से सोमवार की सुबह अप और डाउन ट्रैक का रेल यातायात बीस मिनट तक ठप बना रहा। इससे चार ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
मंगलवार की सुबह 7.25 बजे धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे के सिग्नल का स्टेट बोल्ट टूटकर पंखी में फंस गया, जिससे अप लाइन पर सिग्नल प्वाइंट 114 व 113 और डाउन लाइन पर सिग्नल प्वाइंट 103 व 104 ने काम करना बंद कर दिया। सूचना पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई। सिग्नल में आई खामी को दूर करने में लगभग 20 मिनट लग गए। इसके बाद रेल यातायात बहाल हो पाया। सिग्नल की खराबी की वजह से गाड़ी संख्या 12722 दक्षिण एक्सप्रेस, 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस, 19168 साबरमती एक्सप्रेस व 12752 हमसफर एक्सप्रेस का आवागमन लगभग आधे घंटे तक प्रभावित बना रहा।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर तत्काल रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सिग्नल में आई खराबी को दूर कर यातायात बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed