{"_id":"64135911420c31098d089584","slug":"rail-coach-factory-ready-lhb-coaches-will-start-being-made-from-april-jhansi-news-jhs2408231112-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रेल कोच फैक्टरी बनकर तैयार, अप्रैल से बनने लगेंगे एलएचबी कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रेल कोच फैक्टरी बनकर तैयार, अप्रैल से बनने लगेंगे एलएचबी कोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी में अगले महीने से एलएचबी कोचों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। नगरा हाट के मैदान पर 80 एकड़ में बन रहा रेल कोच नवीनीकरण कारखाना तैयार हो चुका है। रेल विकास निगम लिमिटेड ने इसे रेलवे को सौंप दिया। मौजूदा समय में यहां पर ट्रॉली परीक्षण का काम चल रहा है। वहीं यहां बनाए गए नौ शेडों में लगी मशीनों का आखिरी परीक्षण भी कर लिया गया है।
झांसी में 15 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल कोच नवीनीकरण कारखाने की आधारशिला रखी थी। रेलवे ने नगरा हाट के मैदान में 454 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2020 में काम शुरू कराया। इसके बाद कोरोना काल में यहां काम बंद कर दिया गया और प्रोजेक्ट को तीन साल के लिए टाल दिया गया। मगर कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड ने खुद के खर्च से यहां काम जारी रखा। लगातार दो साल चले निर्माण कार्य के बाद अक्तूबर 2022 में इसका काम पूरा कर लिया गया। इसके बाद यहां पर मुख्य कारखाना प्रबंधक समेत दस अभियंताओं की तैनाती कर दी गई।
कारखाने में नौ शेड बनाए गए हैं। इन शेडों में रेलवे के पुराने आईसीएफ कोचों को एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) में तब्दील किया जाएगा। रेलवे अफसरों के मुताबिक यहां हर साल 250 कोचों का नवीनीकरण किया जाना है। अब यहां पर ट्रॉली परीक्षण का काम चल रहा है। साथ ही शेडों में लगाई गईं अत्याधुनिक मशीनोें की आखिरी टेस्टिंग हो रही है। इसके बाद अप्रैल से यहां एलएचबी कोच बनने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
वंदेभारत के कोच भी बनाए जाएंगे
रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी में रेलवे की सबसे प्रमुख ट्रेन वंदेभारत के कोच बनाने की भी तैयारी हो रही है। इसके लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं। वंदेभारत के कोचों का निर्माण होने से देश में कई और वंदेभारत ट्रेनों का संचालन होगा।
प्रधानमंत्री से लोकार्पण कराने की तैयारी
रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी की आधारशिला प्रधानमंत्री ने रखी थी। अब इसका लोकार्पण भी प्रधानमंत्री से कराने की तैयारी हो रही है। इसके लिए कोच फैक्टरी के वीडियो बनाकर पीएमओ को भेजे गए हैं। जल्द ही प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मिलने की उम्मीद है।
कोच नवीनीकरण फैक्टरी में ट्रॉली परीक्षण का काम चल रहा है। कोशिश है कि अप्रैल में एलएचबी कोचों के मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाए। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। - अतुल कनौजिया, मुख्य कारखाना प्रबंधक, रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी, झांसी