फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rahul has not read the Constitution, Congressmen themselves do not take him seriously: Minister

राहुल ने संविधान नहीं पढ़ा, कांग्रेसी खुद उन्हें गंभीरता से नहीं लेते : मंत्री

Sat, 28 Jun 2025 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Rahul has not read the Constitution, Congressmen themselves do not take him seriously: Minister

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। राहुल गांधी संविधान की किताब जेब में रखकर घूमते जरूर हैं, मगर उन्होंने संविधान नहीं पढ़ा है। राहुल को कांग्रेसी खुद गंभीरता से नहीं लेते हैं। 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने संविधान की हत्या की। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से ये बातें केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कही।



केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए देश में आपातकाल लगाया। इसके लिए मंत्री परिषद की बैठक तक नहीं की। 21 महीने देश में आपातकाल रहा। जनसंघ और अन्य दलाें के नेताओं को जेल में डालकर यातनाएं दी गईं। करंट लगाया और नाखून निकाले गए। अविवाहित लोगों की जबरन नसबंदी की गई। आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। मीडिया की आजादी छीनी गई।
विज्ञापन


कांग्रेस को आपातकाल लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। आज कई विपक्षी दल कांग्रेस के साथ मिलकर इंडिया गठबंधन में शामिल हो गए हैं, आपातकाल के दौरान उनके नेताओं को भी बहुत कुछ सहना पड़ा। मगर, राजनीतिक स्वार्थ में वे इस पर चर्चा करने से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed