{"_id":"6161ee828ebc3e57153b786c","slug":"rahul-disappeared-after-47-minutes-of-leaving-the-house-jhansi-news-jhs20626214","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकलने के 47 मिनट बाद गायब हो गया राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकलने के 47 मिनट बाद गायब हो गया राहुल
विज्ञापन
झांसी/ गुरसराय। गुरसराय इलाके में सराफा कारोबारी के पुत्र राहुल की चाकू से गोदकर हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। राहुल का मोबाइल फोन इस मामले मेें सबसे अहम कड़ी है लेकिन, वह गायब है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन तलाशने की कोशिश की लेकिन, सिर्फ 47 मिनट की लोकेशन ही मालूम चल सकी। इसके बाद राहुल कहां गया, इसका कुछ अता-पता नहीं चल रहा। अब पुलिस राहुल की कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी में है। पुलिस का दावा है जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
सराफा कारोबारी नरेश चंद्र सोनी के छोटे बेटे राहुल सोनी (22) का रक्त रंजित शव शुक्रवार को गरौठा परेड ग्राउंड के पास मंदिर परिसर में पड़ा मिला था। परिजनों का कहना है उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। ऐसे में पुलिस गुटबाजी से लेकर प्रेम प्रसंग से जुड़े हर बिंदू की पड़ताल कर रही है।
राहुल गरौठा स्थित मोतीबाई राजाराम महाविद्यालय में बीएड का छात्र था। राहुल शुक्रवार शाम 7.40 मिनट पर कुछ देर में आने की बात कहकर मोटर साइकिल से निकला। उसके बाद उसकी लोकेशन 8.27 मिनट तक बुराई बाजार स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास दिखाई पड़ी। जहां राहुल का शव मिला वह विश्वकर्मा मंदिर से करीब आधा किमी दूर है। घटना स्थल के बाहर ही राहुल की मोटर साइकिल स्टैंड पर खड़ी मिली। बाइक की चाभी उसकी जेब से बरामद हुई। ऐसे में संभावना जताई जा रही कि हत्यारा राहुल का करीबी है। पुलिस का मानना है कि पहले दोनों एक साथ घूमते रहे। उसके बाद किसी बहाने से राहुल को हत्यारा घटना स्थल पर लेकर पहुंचा। पुलिस घटना स्थल के आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि विश्वास में आकर राहुल उसके बुलावे पर पहुंचा था। यह आखिरी संदेश किसने भेजा था, यह राज उसका मोबाइल आसानी से खोल सकता है लेकिन, शातिर हत्यारे ने फोन गायब कर दिया। अब पुलिस उसकी कॉल डिटेल्स खंगालने की तैयारी में है। पुलिस को पूरा शक है कि वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। पुलिस ने राहुल के कुछ दोस्तों के साथ भी पूछताछ की।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पिता नरेश चंद्र सोनी ने गुरसराय थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता नरेश ने अपनी तहरीर में कहा कि उनका पुत्र राहुल शुक्रवार की शाम कुछ देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकला था। शुक्रवार की सुबह उसका शव परेड ग्राउंड के पास से बरामद हुआ। अज्ञात बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी।
घटना के खुलासे के लिए टीम लगाई गई है। परिवार ने भी किसी रंजिश की संभावना से इंकार किया है। ऐसे में पुलिस सभी बिंदूओं को खंगाल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
नैपाल सिंह
एसपी (आरए)