{"_id":"5d780c0d8ebc3e012f28002e","slug":"radiyeation-ke-data-jutayghi-dail-100-cars-jhansi-news-jhs147775432","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 100 की गाड़ियों में लगेगा रेडिएशन डिटेक्शन सिस्टम, बढ़ते खतरे से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल 100 की गाड़ियों में लगेगा रेडिएशन डिटेक्शन सिस्टम, बढ़ते खतरे से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद
Wed, 11 Sep 2019 04:03 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 04:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
रेडिएशन (विकिरण) के बढ़ते खतरे से निपटने के सरकारी स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए पुलिस की डायल 100 गाड़ियों में रेडिएशन डिटेक्शन सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके जरिए अलग-अलग जगहों से रेडिएशन के आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। रेडिएशन अधिक पाए जाने पर सरकारी स्तर पर इसके नियंत्रण के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
मोबाइल फोन हों या मोबाइल टावर या फिर एक्स-रे मशीन, सभी से रेडिएशन निकलता है। यहां तक कि टीवी, एसी के रिमोट और माइक्रोवेव ओवन भी इसी श्रेणी में हैं। रेडिएशन का बढ़ा हुआ स्तर मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इसके नियंत्रण के सरकारी स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके तहत पुलिस की डायल 100 गाड़ियों में रेडिएशन डिटेक्शन सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जिले की पांच गाड़ियों में भी सिस्टम लगाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रेडिएशन के खतरे का पता लगाने वाला यह उपकरण फायदेमंद साबित होगा। वर्तमान में जिले में 44 गाड़ियां संचालित होती हैं। इसमें डायल 100 की पांच गाड़ियों में यह लगाया जाएगा। डायल 100 की गाड़ियां भीड़भाड़, इंडस्ट्रियल एरिया समेत अन्य इलाकों में चलती हैं। ऐसे में पुलिकसर्मी ऐसे स्थानों पर समय - समय पर प्रतिदिन रेडिएशन के आंकड़े एकत्र करते रहेंगे। प्रतिदिन की रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक, राहुल मिठास ने बताया कि प्रथम चरण में प्रदेश में झांसी समेत लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर जिलों को रेडिएशन डिटेक्शन सिस्टम लगाने के लिए चुना है। इस उपकरण के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों से रेडिएशन के आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। इसकी प्रतिदिन रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।