फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rabi sowing will be done in 4.83 lakh hectares in Jhansi.

Jhansi News: झांसी में 4.83 लाख हेक्टेअर में होगी रबी की बुआई

Fri, 11 Oct 2024 04:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Rabi sowing will be done in 4.83 lakh hectares in Jhansi.
जरूरत के मुताबिक किया जा रहा है खाद का इंतजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले में इस बार 4,83,037 हेक्टेअर में रबी की बुआई होगी। सबसे ज्यादा रकबे में गेहूं बोया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दीं गई हैं। खासतौर पर जरूरत के मुताबिक, खाद का इंतजाम किया जा रहा है।
खरीफ का सीजन तो किसानों के अरमानों पर पानी फेर गया। हालांकि, इस बार अच्छी बारिश होने की वजह से रबी सीजन से किसानों की आस बंधी हुई है। अक्तूबर के आखिरी में रबी फसलों की बुआई शुरू कर दी जाएगी। कृषि विभाग द्वारा 4,83,037 हेक्टेअर में बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें दो लाख से अधिक हेक्टेअर में गेहूं बोया जाएगा। जबकि, ढाई लाख से ज्यादा हेक्टेअर में तिलहनी फसलों चना, मटर व मसूर की बुआई होगी। इसके अलावा, 6,914 हेक्टेअर में जौ, नौ हेक्टेअर में मक्का, 17,442 हेक्टेअर में सरसों, 139 हेक्टेअर में तोरिया व 2411 हेक्टेअर में अलसी की बुवाई होगी।
विज्ञापन

000000
समितियों पर भेजी जाने लगी है खाद
जिले में अभी 6300 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है, जो समितियों को दी जाने लगी है। इसका सत्यापन भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, अक्तूबर की जरूरत के मुताबिक 9800 मीट्रिक टन डीएपी और 3700 मीट्रिक टन एनपीके और आने वाली है। जिला स्तर से इसकी डिमांड की जा चुकी है, जिसके जल्द मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
25 अक्तूबर के इर्द-गिर्द रबी की बुवाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हैं। खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके अलावा, मांग के अनुसार जल्द डीएपी और एनपीके जिले को मिल जाएगी। - कुलदीप मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed