{"_id":"63b9a23d2d428031ef3fbf0a","slug":"quarter-and-pre-quarter-final-match-win-player-jhansi-news-jhs236504336","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
झांसी। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन और दिल्ली पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित यूनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल एवं क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के सिंगल वर्ग में आजमगढ़ के आरुष श्रीवास्तव, नोएडा के गुरप्रीत कुमार, गाजियाबाद के देवेश, अलीगढ़ के देवेंश गोयल, मुजफ्फर नगर के सूर्य प्रताप, कानपुर के रिषभ कुमार, बस्ती के शिवम कुमार, फिरोजाबाद की प्रतीक्षा सिंह, बांदा की अनुपमा गुप्ता, लखनऊ की सोनिया राजपूत, यूपी पुलिस की नंदनी यादव, हापुड़ की मोनिका, आजमगढ़ की माया कुमारी, गाजियाबाद की माही नरेश ने जीत दर्ज की। डबल्स वर्ग में गाजियाबाद की सारिका चौधरी और सूरज भट्ट, यूपी पुलिस के भूपेंद्र और गगन, यूपीबीए के प्रिंस सिंह एवं शिवांग कुंवर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। वहीं उन्नाव के रिषभ और वेदांश, आगरा के सौरभ एवं विकास आनंद, झांसी के कपिल सलोनिया व सर्वेश चौरसिया, मेरठ के तुषार एवं संरेख चौरसिया, बरेली के अभिलव शर्मा और स्नेहा सिंह, झांसी के मयंक अग्रवाल व अंशिका श्रीवास्तव, कानपुर के रिषभ एवं अनुष्का गौर, यूपी पुलिस के गगन और कोमल, आगरा की शीनू एवं साक्षी गुप्ता, गोरखपुर के सौरभ और हिमालिका, मणिपुर की शौर्या बी मिश्रा तथा काजल मिश्रा की जोड़ी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को शिकस्त दी। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लखीमपुर के अनिकेत कुमार, मथुरा के वेदांश, नोएडा के चिराग सेठ, वाराणसी के आकाश सिंह, लखनऊ की स्नेहा सिंह ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर प्रदीप सरावगी, पंकज मल्होत्रा, राजीव सेंगर, संजीव अग्रवाल, अश्विनी शुक्ला, विनोद अग्रवाल, संजय खरे, पवन जैन, रितेश त्रिपाठी, राकेश राय, कमर खान आदि मौजूद रहे। संचालन अमलेंद्र नाथ ने एवं आभार कमल मल्होत्रा ने व्यक्त किया।