फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   qila will again sound by Ranis brave voice

किले में फिर गूंजेगी रानी की ललकार

Thu, 18 Jul 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
qila will again sound by Ranis brave voice
किले में फिर गूंजेगी रानी की ‘ललकार’
विज्ञापन

झांसी। किले में एक दशक पहले रानी की गौरव गाथा पर आधारित लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत की गई थी लेकिन अब इसकी ध्वनि और प्रकाश दोनों ही मंद पड़ गए हैं। झांसी विकास प्राधिकरण ने इसकी मरम्मत की योजना बनाई थी, लेकिन पुरातत्व विभाग की अनुमति नहीं मिली। इस पर जेडीए ने इस शो का संचालन बंद कर दिया। इसके विरोध में विभिन्न संगठन लामबंद हो गए। तब जाकर पुरातत्व विभाग ने इसके संचालन की अनुमति दे दी है। जल्द ही जेडीए इसका संचालन दोबारा से शुरू करने जा रहा है।

महारानी लक्ष्मीबाई की शौर्यगाथा को बयां करने वाले लाइट एंड साउंड शो को झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2008 को किले में शुरू किया गया था। शो में सन् 1857 की गदर को फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन व अभिनेता ओमपुरी की आवाज में दर्शाया जाता था, जिसको लोगों ने काफी पसंद किया। समय के साथ शो पुराना व जर्जर होने के कारण कई बार जेडीए ने पुरातत्व विभाग से मरम्मत करने के साथ ही डिजिटल करने की अनुमति मांगी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। शो का सामान जर्जर होने के कारण जेडीए ने संचालन बंद कर दिया था। इस पर कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति की थी। अब पुरात्तव विभाग ने शो की मरम्मत करने की अनुमति दे दी है। इसके तहत किले में आधुनिक लाइटें लगेंगी। पुराने साउंड सिस्टम को भी बदला जाएगा। शो में रोशनी का भी पर्याप्त इंतजाम किया जाएगा। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि 40 लाख से लाइट एंड साउंड की मरम्मत का काम होगा। शो को भव्य व आधुनिक किया जाएगा। लाइटों का भी पर्याप्त इंतजाम होगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर कार्य को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed