फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PWD cleark take ration now his again action

पीडब्ल्यूडी का लिपिक ले रहा था राशन, होगी कार्रवाई

Thu, 11 Feb 2021 08:10 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
PWD cleark take ration now his again action
झांसी। जिले में सरकारी कर्मचारी भी राशन का लाभ ले रहे हैं। पूर्ति विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने पर सदर बाजार में एक कार्डधारक के यहां पर जांच की। जांच के दौरान कार्डधारक पीडब्ल्यूडी का लिपिक निकला। मामले में पूर्ति विभाग की टीम ने राशन बंद कर दिया। अब लिपिक से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग को शिकायत मिली कि सदर बाजार निवासी सलमा के नाम पर राशन कार्ड बना हुआ है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम ने जांच की तो पाया कि कार्डधारक का पुत्र पीडब्ल्यूडी में लिपिक है। साथ ही आलीशान मकान, कार और घर में एसी लगा हुआ है। अधिकारी ने कार्डधारक को कार्ड समर्पण करने के लिए कहा, तो उन्होंने कार्ड समर्पण नहीं किया। मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने राशन कार्ड जब्त कर निरस्त करने की कार्रवाई की है। साथ ही राशन की रिकवरी कराने के लिए लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा जाएगा। चालान जमा न करने पर एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed