{"_id":"5d9df53e8ebc3e93ac721829","slug":"puspendr-mudbhed-kand-ki-ho-niyayak-janch-judew-dehat-news-jhs1498873178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पेंद्र मुठभेड़ कांड की हो न्यायिक जांच: जूदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पेंद्र मुठभेड़ कांड की हो न्यायिक जांच: जूदेव
विज्ञापन
ग्राम करगुवां खुर्द में मृतक पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात करते पूर्व राज्यमंत्री रणजी?
- फोटो : DEHAT
पुष्पेंद्र मुठभेड़ कांड की हो न्यायिक जांच : जूदेव
गुरसराय। पुष्पेंद्र यादव मुठभेड़ कांड के चौथे दिन भी करगुवां खुर्द गांव में राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। बुधवार को प्रदेश सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराजा रणजीत सिंह जूदेव ने मृतक पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने शासन से मामले की जुडीशियल जांच कराने की मांग की है।
पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराजा ने कहा कि योगी सरकार से अब न्याय की कोई भी उम्मीद नहीं रही। प्रदेश सरकार में इस घटना से ऐसा प्रतीत होता है कि यहां गुंडों का राज कायम हो चुका है। यह लोग जनता को भयभीत करना चाहते हैं। उन्होंने शासन से पुष्पेंद्र मुठभेड़ कांड की जुडीशियल जांच कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के लोग मिलकर मृतक पुष्पेंद्र यादव की पत्नी के नाम एक ट्रस्ट बनाकर आर्थिक मदद करेंगे। इस मौके पर उनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव, रमेश मौर्या, वीर सिंह यादव, कुलदीप यादव, झल्लन बिलैया, अयोध्या प्रसाद दुबे, सूरज, जगत सिंह यादव, रहीस यादव बुढ़ावली प्रधान व विजय यादव आदि उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर उप्र. व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील जैन डीकू ने भी अपने साथियों के साथ पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से भेंट कर शासन से न्यायिक जांच की मांग की। इस दौरान रामभरोसे पेंटर, राहुल स्वामी, वीरेंद्र सिंह यादव, मातादीन रजक, राजेश यादव, निर्भय सोनी व देवेंद्र यादव मौजूद रहे।