फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pushpendra yadav case Tej Bahadur Singh released from Jhasi jail

तेज बहादुर सिंह साथियों संग जेल से हुए रिहा, कहा-'प्रण पूरा कर लेंगे दम'

Fri, 11 Oct 2019 01:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Oct 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
pushpendra yadav case Tej Bahadur Singh released from Jhasi jail
तेज बहादुर सिंह साथियों संग जेल से हुए रिहा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तेज बहादुर यादव को रिहा कर दिया गया है। दरअसल, पुष्पेंद्र एनकाउंटर के बाद उसके परिजनों को न्याय दिलाने की मांग पर धरने पर बैठे तेज बहादुर समेत 39 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को तेज बहादुर और उनके साथियों को जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से बाहर आकर तेज बहादुर ने कहा कि हमने पुष्पेंद्र के परिवार को न्याय दिलाने के लिय जो प्राण लिया है, वो पूरा कराकर ही दम लेंगे। 
विज्ञापन


जेल से रिहा होकर तेजबहादुर सीधे चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर गए और उनको हार फूल माला पहनाई। साथ ही प्रण किया कि जब तक पुष्पेंद्र यादव को इंसाफ नहीं मिल जाता, तब लगातार मोठ में मैं और मेरे साथी धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। चाहे इसके लिए मुझे बार-बार जेल जाना क्यों न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार रात दुस्साहसिक तरीके से मोंठ थाने के इंस्पेक्टर पर हमला करने के बाद कार लूटकर भागने वाले पुष्पेंद्र यादव को गुरसराय  थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed