फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pure water provided in railway birth

कोच में मिलेगा शुद्ध पानी और सोने के लिए आरामदायक बर्थ

Thu, 17 Dec 2020 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pure water provided in railway birth
झांसी। कोच मरम्मत कारखाने में पहली बार आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच को आवधिक मरम्मत कर तैयार किया गया है। इस कोच में यात्रियों को शुद्ध पानी की सुविधा के लिए आरओ, एलईडी लाइट, ग्रीन शौचालय प्रत्येक केबिन में दो मोबाइल चार्जर प्वाइंट व आरामदायक बर्थ लगाई गई है।
विज्ञापन

कोच मरम्मत कारखाने में 2015 से कोचों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। मगर, रेलवे बोर्ड ने पुनर्निर्माण पर तीन साल के लिए रोक लगा दी है। कारखाने में आईसीएफ कोचों की आवधिक मरम्मत (पीओएच) का कार्य चल रहा है। वर्तमान में एक महीने में 30 कोचों की आवधिक मरम्मत की जा रही है। अब आधुनिक एलएचबी कोचों की आवधिक मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है। अभी तक उत्तर मध्य रेलवे के एलएचबी कोचों की मरम्मत का काम गोरखपुर व अजमेर के कारखाने में कराया जा रहा था। झांसी कारखाने में एचएलबी कोचों की आवधिक मरम्मत शुरू होने से दूसरे जोन पर निर्भरता कम व समय की बचत होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक दीपक निगम ने कहा कि कारखाने ने पिछले एक साल में कोरोना महामारी के बावजूद नए आयाम हासिल किए हैं। कारखाने का मासिक लक्ष्य 20 कोच से बढ़ाकर 30 कोच हो गया है। अब हर माह 20 एलएचबी कोचों की भी मरम्मत का कार्य होगा। महाप्रबंधक ने कारखाने के अच्छे कार्य के लिए 25 हजार प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य कारखाना प्रबंधक (वैगन) एसपी तिवारी, एसटीसी निदेशक आरडी मौर्या, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अवधेश कुमार गुप्ता, उप मुख्य वित्त सलाहकार विष्णु तिवारी, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक आकांक्षा तिवारी, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी उल्लास कुमार, कार्य प्रबंधक सतीश निरंजन, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अवधेश कुमार गुप्ता, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक राकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed