फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   puratatav vibhag

झांसी सर्किल का गठन, जल्द ही अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की होगी तैनाती

Tue, 10 Nov 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
puratatav vibhag
झांसी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक पीके मिश्रा ने सोमवार को किला और रानी महल सहित अन्य संरक्षित पुरा स्मारकों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि झांसी सर्किल का गठन कर मनोज सक्सेना को अधीक्षण पुरातत्व बनाया गया है। अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती जल्द से जल्द कर दी जाएगी। कार्यालय के लिए प्रशासन से भूमि मांगी जा रही है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट एवं झांसी पुरातत्व सर्किल को लेकर झांसी आए क्षेत्रीय निदेशक ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि झांसी सर्किल में सहायक पुरातत्वविद, अभियंता, संरक्षा सहायक और लिपिक आदि तैनात किए जा रहे हैं। उनके अनुसार रानी महल, व किला की सुंदरता के लिए लगातार कार्य चल रहे है। बुंदेलखंड में सर्वेक्षण विभाग गांव - गांव सर्वे करती है। ललितपुर के पांडव वन में प्राचीन भित्ती चित्रों का रिकार्ड बना हुआ है। इस पर भी लगातार काम चल रहा है। उनके अनुसार भविष्य में सर्वे के दौरान जो मानक पर स्मारक खरे उतरेंगे, उन्हें संरक्षण को लिया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षा सहायक अभिषेक सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed