{"_id":"6adbcd4dadb99775b202c754","slug":"public-grievance-redressal-camp-held-in-goraghat-ceo-listens-to-concernspublic-grievance-redressal-camp-helpublic-grievance-redressal-camp-held-in-goraghat-ceo-listens-to-concernsd-in-goraghat-ceo-listens-to-concerns-moth-news-c-420-1-jd11004-14737-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गोराघाट में जनविश्वास शिविर, सीईओ ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गोराघाट में जनविश्वास शिविर, सीईओ ने सुनीं समस्याएं
Sat, 24 Oct 2026 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
दतिया। गोराघाट में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत एक जनकल्याण शिविर आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और समस्याओं का निराकरण करना रहा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह ने शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शैलेंद्र सिंह ने अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के सख्त निर्देश दिए। ''''उद्योग संवाद'''' में भारती यादव को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत तीन लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। शैलेंद्र सिंह ने शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बडैरा का भी निरीक्षण किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी, एडीएम भूपेंद्र कुशवाहा, एसडीएम सोनाली राजपूत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।