फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Public food started available at the railway station for Rs 20

Jhansi News: रेलवे स्टेशन पर मिलने लगा 20 रुपये में जनता भोजन

Thu, 24 Aug 2023 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Public food started available at the railway station for Rs 20
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को 20 रुपये में जनता भोजन भी मिलेगा। इसकी शुरुआत हो गई है। इसका सबसे ज्यादा लाभ अनारक्षित कोचों के यात्रियों को मिलेगा। इसके लिए प्लेटफार्म पर स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

ट्रेनों के स्लीपर व एसी कोचों में तो कैटरिंग की व्यवस्था होती है, परंतु जनरल कोचों के यात्रियों को ट्रेन के रुकने पर प्लेटफार्म पर अपने खाने की जुगाड़ करनी पड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आईआरसीटीसी की ओर से रिफ्रेशमेंट रूम (आरआर) शुरू किया गया है, जिसमें यात्रियों को महज बीस रुपये में जनता भोजन मिलेगा, जिसमें सात पूड़ी, 150 ग्राम सब्जी और अचार दिया जाएगा। यह इकोनॉमी भोजन आसानी से अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को मिल सके, इसके लिए स्टेशन के प्लेटफार्म पर उन स्थानों पर स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां ट्रेनों के जनरल कोच रुकते हैं। इसके अलावा तीन रुपये में 200 मिली पैकेज्ड पानी भी यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि, 50 रुपये में राजमा या छोले के साथ चावल, खिचड़ी, छोले-भटूरे, पाव-भाजी व मसाला डोसा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि रिफ्रेशमेंट रूम में दी जाने वाली खान-पान सामग्री की दर रेलवे द्वारा तय की जाती हैं। तय दर से अतिरिक्त यात्रियों से पैसा नहीं वसूला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर आरआर की शुरुआत की गई है। जनरल कोच के यात्रियों को इसका बहुत लाभ मिलेगा। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed