फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   prsasan ko jagane ke liye kiya hawan

प्रशासन को जगाने के लिए किया कुंभकरण यज्ञ

Tue, 16 Oct 2018 12:55 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 16 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
prsasan ko jagane ke liye kiya hawan
hawan, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
बुंदेलखंड किसान पंचायत के बैनर तले सोमवार को छठवें दिन भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलन लगातार जारी होने के बाद भी प्रशासन द्वारा सुध न लिए जाने से नाराज किसानों ने धरना स्थल पर कुंभकरण यज्ञ किया, जिसके माध्यम उन्होंने प्रशासनिक अफसरों के कानों तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की।
विज्ञापन


पथरई बांध से प्रभावित ग्राम इमलिया और लखेरी बांध से प्रभावित ग्राम वचेरा के किसान पिछले छह दिनों से आंदोलनरत हैं। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि इमलिया गांव के किसानों की अनुकंपा राशि शासन द्वारा निर्गत करने के बाद भी किसानों को भुगतान नहीं किया गया है। जबकि, ये रकम सिंचाई विभाग के पास उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राम वचेरा के किसान बकाया भुगतान के लिए 10-12 सालों से मांग कर रहे हैं, बावजूद उनकी आवाज सुनी नहीं जा रही है।
विज्ञापन


किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले छह दिनों से उनका आंदोलन जारी है, लेकिन प्रशासन के किसी अधिकारी ने अब तक समस्या जानने की कोशिश नहीं की है। इस दौरान उन्होंने कुंभकरण यज्ञ किया और बताया कि ये गहरी नींद में सोए अफसरों को जगाने की कोशिश है। किसानों का नेतृत्व किसान पंचायत के अध्यक्ष गौरीशंकर बिदुआ ने किया। इस मौके पर रामजी सिंह जादौन, देवीसिंह कुशवाहा, बृजमोहन, रामकिशुन, प्रमोद, रामकुमार, विजय कुमार, बृजेंद्र, राजू, बाबू, भरोसे लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed