फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   protest

बिकरू कांड में पूर्ति निरीक्षक को निलंबित करने का विरोध

Thu, 06 Aug 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
protest
protest
झांसी। पिछले दिनों कानपुर में हुए बिकरू कांड में पूर्ति निरीक्षक को निलंबित करने के विरोध में बुधवार को यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स और आफीसर्स एसोसिएशन के बैनर तले अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही निलंबन बहाल न होने पर सख्त आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री टीएन चौरसिया के नेेतृत्व में हुए प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन में जिला कार्यालय के बाहर भी कर्मचारी-अधिकारियों ने विरोध जताया। साथ ही काली पट्टी बांधकर काम किया। इस मौके पर अधिकारी और कर्मचारियों ने कहा कि बिकरू गांव में राशन न बांटे जाने पर पूर्ति निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह पर की गई कार्रवाई गलत है। विकास दुबे जैसे दबंग पहले पूर्ति निरीक्षक से मारपीट कर चुके थे। तब विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारी और कर्मचारी कोरोना काल में घरों तक राशन पहुंचा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उत्पीड़न किया जा रहा है। अगर एक सप्ताह में निलंबन वापस नहीं लिया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर डीएसओ तीर्थराज यादव, उमेश शुक्ला, डौली शर्मा, दिलीप साहू, सुरेंद्र अहिरवार, ओमप्रकाश गुप्ता, सुनीता अग्निहोत्री, कृष्ण कुुमार, दीपक रायकवार, उर्मिला, विकास अग्रवाल, सुभाष कुमार व राहुल कुमार समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed