फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   protest

महंगाई के विरोध में उतरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन

Mon, 24 Feb 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
protest
मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
झांसी। महिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह इलाइट चौराहे पर प्रदर्शनी लगाकर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भाजपाई सत्ता में आने के लिए महंगाई के खिलाफ गीत गाते थे। अब सत्ता में आकर महंगाई को बढ़ा दिया है। गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष नीता अग्रवाल ने कहा कि महंगाई के कारण मध्यम वर्गीय परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि आम आदमी की आमदनी घटी और महंगाई बढ़ी है। महंगाई के कारण लोग परेशान हैं। इस दौरान महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, मनीराम कुशवाहा, राजेंद्र रेजा, इम्तियाज हुसैन, सुनील तिवारी, रेखा शर्मा, इंदिरा रायकवार, आबिदा, रोज मैरी, किरन साहू, शाहिदा बेगम, शहीना, रमा गुप्ता, सलमा, मुमताज, फरीदा मंसूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
जिला और शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। इस मौके पर कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही एकजुट होकर पार्टी की रीति नीति से अवगत कराने पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिरोमणि जैन, प्रदेश सचिव मजहर अली, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अरविंद वशिष्ठ, नीता अग्रवाल, रशीद मंसूरी, जावेद खान, हजरत खान, शहजाद खान, राजकुमार जैन, आरिफ सलीम, आफताब खान मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
युवा कांग्रेस ने शुरू किया ‘यंग इंडिया के बोल’ अभियान
देश में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर बनाने की मांग की। इसे लेकर यंग इंडिया के बोल अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत मिस्ड कॉल के जरिए अभियान से युवाओं को जोड़ा जाएगा। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुनाल सूरी, नेशनल कॉर्डिनेटर सुवेग राठी और राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी ने बताया कि युवा कांग्रेस द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवा बेरोजगारी विषय पर विचार व्यक्त करेंगे। इस मौके पर दीपक अग्रवाल, गोलू ठाकुर, अरविंद परमार, साजिद, रियाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed