{"_id":"6a8a0a7ee262e7a6fe0c5b11","slug":"protest-held-against-construction-on-temple-land-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-11594-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मंदिर की जमीन पर निर्माण के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मंदिर की जमीन पर निर्माण के विरोध में दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। समथर क्षेत्र के मौजा सजोखरी में प्राचीन शिव मंदिर की जमीन पर निर्माण का आरोप लगाते हुए शनिवार को तमाम लोग मोंठ नवीन तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामधुन और संकीर्तन करते हुए धरना दिया। इसके बाद एसडीएम मोंठ को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और मामले की जांच कराने की मांग की।
इस दौरान समथर निवासी मनोज तिवारी, राजेंद्र सिंह सेंगर, संजीव बोहरे, अवधेश, सुरजीत कुमार, सुमित पांचाल, गोकुल, प्रशांत व्यास, अंशु यादव आदि ने बताया कि मौजा सजोखरी में प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। चकबंदी से पूर्व मंदिर के नाम जमीन दर्ज थी। आरोप है कि मंदिर परिसर के आसपास की जमीन के अभिलेखों में हेराफेरी कर कुछ लोगों ने उसे अपने नाम करा लिया और अब भूमिधरी के आधार पर बैनामा कर जमीन बेची जा रही है। इसके साथ ही मौके पर तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
धरना दे रहे लोगों ने कहा कि इसकी जांच कराई जाए। पुराने अभिलेख निकाले जाएं और अगर मंदिर की जमीन थी तो अभिलेखों में संशोधन कर जमीन को मंदिर के नाम वापस की जाए। वैधानिक निर्णय न होने तक जमीन पर किसी तरह का निर्माण कार्य न होने दिया जाए। बैनामे निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
इस मामले में एसडीएम मोंठ माज अख्तर ने कहा कि प्रकरण की जांच कराने तथा जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए गए हैं।