फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   protest for devrai commety report

देवराय कमेटी की सिफारिशों की प्रतियां जलाईं

Wed, 01 Jul 2015 01:51 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 01 Jul 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
protest for devrai commety report
झांसी। डॉ. विवेक देवराय कमेटी की सिफारिशों का विरोध रेल कर्मचारियों के बीच बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को रेल कर्मचारी व आरपीएफ ने काला फीता बांधकर विरोध जताया तो शाम के समय एआईआरएफ के आह्वान पर नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के सदस्यों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष कमेटी द्वारा की गई सिफारिशों की प्रतियां जलाईं। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



इस दौरान वक्ताओें ने कहा कि कमेटी ने षड़यंत्र पूर्ण तरीके से धीरे-धीरे रेलवे का निजीकरण एवं रेलवे को पूर्णत: निजी हाथों को सौंपकर न केवल रेल कर्मचारी बल्कि रेल उपभोक्ताओं के हितों के साथ भी खिलवाड़ करने की साजिश रची है। कमेटी ने दया आधार पर नियुक्तियां बंद करने, लार्जेस नीति के अंतर्गत नियुक्तियों को बंद करने आदि सिफारिशें की हैं।
विज्ञापन



इस मौके पर एसके श्रीवास्तव, आरएन यादव, एचएस चौहान, एयू खान, पीके स्याल, मनोज जाट, अशोक त्रिपाठी, तेज सिंह मीना, एमपी द्विवेदी, संजय द्विवेदी, अजय दुबे, पीके जैन, अतुल साहू, अनीता साहनी, हरीराम प्रजापति, आरपीएफ एसोसिएशन की ओर से रूपचंद्र यादव, मोहम्मद सगीर आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, टीआरएस डीजल शाखा के पदाधिकारियों ने कमेटी की शव यात्रा निकालकर विरोध जताया। तदुपरांत पुतला जलाया व सिफारिशों की प्रति जलाई। इस मौके पर मोहम्मद शकील, डीके खरे, बीके दास, पवन पाठक, जसवंत सिंह एआर चौबे, निर्मल सिंह संधू, सईद, जेबी खरे, मोहम्मद सलीम, शाहिद, राजू मीना, महेंद्र कुमार, आनंद आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed