फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   protest for accused arresting

बालिका की धड़ बरामद न होने और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाने में धरना, नारेबाजी

Sun, 02 Feb 2020 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
protest for accused arresting
हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नवाबाद थाना में प्रदर्शन करते मोहल्लावासी।
झांसी। बालिका का धड़ बरामद न होने और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से नाराज पिछोर गुमनावारा में रहने वाले पीड़ित परिवार ने मुहल्ले के लोगों के साथ शनिवार को नवाबाद थाना परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस की लोगों से नोकजोख भी हुई। आश्वासन मिलने पर लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन

पांच नवंबर 2019 की शाम नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर गुमनावारा निवासी करण सिंह की तीन साल की बेटी को अभियुक्त छोटू, नत्थू व आकाश फुसला कर अपने साथ ले गए थे। बाद में बच्ची का शव नारायण बाग ताल के पास से बरामद हुआ था। बच्ची का आधा धड़ गायब था, जो आज तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस अभियुक्त आकाश की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। परिजनों को आरोप है कि अभियुक्त आकाश उनको जान से मारने की धमकी दे रहा है। शनिवार को पीड़ित परिवार ने लोगों के साथ बालिका का धड़ बरामद करने और आकाश की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नवाबाद थाने में धरना दिया। इस मौके पर सपा नेता प्रतिपाल सिंह, आशीष पटेल, सैयद अली, विश्व प्रताप, शादाब, अनिकेत, देवेंद्र, यश सेंगर, जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed