{"_id":"5d7feca58ebc3e012f2805e6","slug":"protest-against-prerna-app-jhansi-news-jhs148225680","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार निजीकरण को दे रही है बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार निजीकरण को दे रही है बढ़ावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार निजीकरण को दे रही है बढ़ावा
झांसी। प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रेरणा एप का विरोध करते हुए सोमवार की शाम जुलूस निकाला। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। वर्तमान में अधिकांश विद्यालयों में संसाधनों की बेहद कमी है। शिक्षकों से कई अतिरिक्त ड्यूटियां करायी जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रेरणा एप को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा भवन परिसर से गांधी उद्यान कचहरी चौराहा तक नारेबाजी करते हुए मोमबत्ती जलाकर जुलूस निकाला। इस मौके पर शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रेरणा एप के नाम पर शिक्षकों को बदनाम करने का कुचक्र रच रही है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को अपमानित किया जा रहा है। पदों को समाप्त करने का षणयंत्र रचते हुए युवा पीढ़ी को अंधकार में धकेलने का कार्य किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि अध्यापकों की गरिमा का सरकार ख्याल रखे।
इस अवसर पर जितेंद्र दीक्षित, संजीव तिवारी, मनोज कुमार मिश्रा, राजेश तिवारी, शाहिद मंसूरी, पुष्पेंद्र सिंह परिहार, अब्दुल नोमान, मृत्युंजय सिंह, ऋषभ जैन, नितिन चौरसिया, देवेश शर्मा आदि मौजूद रहे। मशाल जुलूस में भारतीय एकता सद्भावना परिषद, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सभी सदस्य शामिल रहे।